Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Raghubar das: जमशेदपुर लौटने के क्रम में पूर्व सीएम रघुवर दास ने बुंडू में सूर्यदेव का लिया आशीर्वाद, पेसा कानून पर हेमंत सोरेन को घेरा, कहा, जल्द लागू करे सरकार
Breaking News

Raghubar das: जमशेदपुर लौटने के क्रम में पूर्व सीएम रघुवर दास ने बुंडू में सूर्यदेव का लिया आशीर्वाद, पेसा कानून पर हेमंत सोरेन को घेरा, कहा, जल्द लागू करे सरकार

News DeskBy News DeskJanuary 12, 2025Updated:January 12, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Bundu. झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास रांची से जमशेदपुर जाने के क्रम में रविवार को तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बुंडू में बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिले और उनसे बातचीत की. बुंडू आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इसके बाद रघुवर दास ने बुंडू स्थित सूर्य मंदिर में माथा टेका और आशीर्वाद लिया. पत्रकारों से बातचीत में रघुवर दास ने पेसा कानून को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पांच साल तक सत्ता में रहने के बाद भी जब जनता ने दोबारा जनादेश दिया तब भी हेमंत सोरेन सरकार ने पेसा कानून लागू नहीं किया है.

रघुवर दास ने कहा कि वे सूर्यदेव से आशीर्वाद लेने आए हैं. वे कुछ दिनों के लिए भगवान जगन्नाथ की धरती ओडिशा में वहां के लोगों की सेवा करने गए थे. वे खुश हैं कि अपनी जन्मभूमि और कर्मभूमि झारखंड के लोगों की सेवा के लिए एक बार फिर से उपस्थित हैं. उन्होंने कहा बिना सूर्यदेव के आशीर्वाद और शक्ति लिए कोई भी कार्य पूर्ण नहीं होता है.

Jamshedpur News: Tata Steel के कैंटीन में अफरा-तफरी का माहौल ! कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन ने अध्यक्ष से कैंटीन की सुविधाओं में सुधार करवाने का किया आग्रह 

पूर्व सीएम रघुवर दास ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झारखंड की आदिवासी जनता ने 2019 में हेमंत सोरेन को इस आशा के साथ जीत दिलायी थी कि वे पेसा कानून लागू करेंगे और ग्राम सभा को मजबूती प्रदान करेंगे. बिना गांव का विकास हुए राज्य और देश का विकास नहीं हो सकता, लेकिन 5 वर्ष सत्ता में रहने के बाद जब दोबारा सत्ता मिली तो भी दो महीने बाद भी उन्होंने पेसा कानून लागू नहीं किया.

Weather Alert: 15 दिन पहले ही ठंड ने दी दस्तक, रात में बढ़ी ठिठुरन, 27 से 30 अक्टूबर के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: Tata Steel के कैंटीन में अफरा-तफरी का माहौल ! कैंटीन मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन ने अध्यक्ष से कैंटीन की सुविधाओं में सुधार करवाने का किया आग्रह 

October 24, 2026

Weather Alert: 15 दिन पहले ही ठंड ने दी दस्तक, रात में बढ़ी ठिठुरन, 27 से 30 अक्टूबर के बीच कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार

October 24, 2026

Tata Sons जैसी बड़ी एनबीएफसी के लिए पंजीकरण और सूचीबद्धता अनिवार्य, बोले RBI गवर्नर

October 24, 2026
Recent Post

CBI ने चारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी को रेलवे स्टेशन से धर दबोचा, 2001 से घोषित था भगोड़ा, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जा रहा झारखंड

October 24, 2026

Jharkhand BJP: राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पहुंचे झारखंड, संवैधानिक संस्थाओं का ‘अपमान’ करने को लेकर राहुल पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group