Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: आदित्यपुर में शेख ताजुद्दीन की पीट-पीटकर हत्या मामले की जांच के लिए झारखंड अल्पसंख्यक आयोग ने गठित की टीम
Breaking News

Jamshedpur: आदित्यपुर में शेख ताजुद्दीन की पीट-पीटकर हत्या मामले की जांच के लिए झारखंड अल्पसंख्यक आयोग ने गठित की टीम

News DeskBy News DeskJanuary 12, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. पिछले साल दिसंबर में सरायकेला-खरसावां जिले में एक व्यक्ति की कथित तौर पर भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) किए जाने संबंधी मामले की जांच के लिए राज्य के अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी.अखिल भारतीय अल्पसंख्यक कल्याण मोर्चा के प्रवक्ता सरफराज हुसैन ने एक पत्र में आदित्यपुर में शेख ताजुद्दीन की हत्या की न्यायिक जांच की मांग की थी, जिसके बाद झारखंड अल्पसंख्यक आयोग ने इस घटना का संज्ञान लिया है.आयोग के एक शीर्ष पदाधिकारी ने कहा, ‘‘हमने शनिवार को खान की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम का गठन कर मामले की जांच करने का फैसला किया है.’ खान ने कहा कि टीम घटना का विवरण प्राप्त करने के लिए मृतक के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए सोमवार को कपाली का दौरा करेगी.

उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग (जेएसएमसी) की टीम इस संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट का विवरण प्राप्त करने के लिए कपाली टाउन काउंसिल सभागार में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेगी. आठ दिसंबर को आदित्यपुर थानांतर्गत सपरा में अज्ञात व्यक्तियों के एक समूह ने ताजुद्दीन की कथित तौर पिटाई की थी जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई. खान ने कहा कि जेएसएमसी ने पिछले साल 26 दिसंबर को सरायकेला-खरसावां जिले के पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला है.

Share Market: विदेशी पूंजी के प्रवाह से शेयर बाजारों में तेजी, SenSex शुरुआती कारोबार में 108.83 अंक चढ़ा

पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने बुधवार को कहा था कि उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (सरायकेला) को जांच सौंपी गई है और रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है. हालांकि, चार आरोपियों ने यहां एक अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था. पुलिस अधीक्षक ने कहा था कि घटना के करीब एक हफ्ते बाद अस्पताल में इलाज के दौरान ताजुद्दीन की मौत हो गई थी.

Jamshedpur: परसुडीह में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Share Market: विदेशी पूंजी के प्रवाह से शेयर बाजारों में तेजी, SenSex शुरुआती कारोबार में 108.83 अंक चढ़ा

November 17, 2026

Jamshedpur: परसुडीह में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल

November 17, 2026

Adityapur: आदित्यपुर की राइस मिल में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरकर मजदूर की मौत

November 17, 2026
Recent Post

Share Market: विदेशी पूंजी के प्रवाह से शेयर बाजारों में तेजी, SenSex शुरुआती कारोबार में 108.83 अंक चढ़ा

November 17, 2026

Jamshedpur: परसुडीह में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल

November 17, 2026

Adityapur: आदित्यपुर की राइस मिल में बड़ा हादसा, काम के दौरान गिरकर मजदूर की मौत

November 17, 2026

Saraikela: चांडिल के नीमडीह खेत में लटक रहा था हाईटेंशन तार, करंट से हाथी की दर्दनाक मौत

November 17, 2026

Tata Controversy: रतन टाटा ट्रस्ट के न्यासी जिमी टाटा का नोएल पर ‘पिछले दरवाजे से कब्जे’ का आरोप, चंद्रशेखरन को फिर से नियुक्त करने के फैसले का किया समर्थन

November 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group