Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Chaibasa: जगन्नाथपुर के पट्टाजैंत जंगल से लहूलुहान अवस्था में हाथी का शव बरामद, मुंह से रक्तस्राव व दांत गायब मिले, मौत के कारणों की जांच में जुटा वन विभाग
    Crime

    Chaibasa: जगन्नाथपुर के पट्टाजैंत जंगल से लहूलुहान अवस्था में हाथी का शव बरामद, मुंह से रक्तस्राव व दांत गायब मिले, मौत के कारणों की जांच में जुटा वन विभाग

    News DeskBy News DeskJanuary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत पट्टाजैंत गांव से सटे जंगल के पास एक हाथी का शव लहूलुहान हाल में मिला. उसके मुंह से रक्तस्राव व दांत गायब थे. ग्रामीणों ने 13 जनवरी की घटना बतायी है. वन विभाग को इसकी सूचना गुरुवार को मिली. सूचना पाकर वन विभाग के फॉरेस्टर सहित अन्य अधिकारी गुरुवार रात में पहुंचे. मुआयना के बाद उच्च अधिकारियों को सूचना दी.

    दूसरे दिन शुक्रवार को रेंजर, डीएफओ व डॉक्टर घटनास्थल पर पहुंचे. निरीक्षण के बाद डॉक्टर ने हाथी का पोस्टमार्टम कराके बिसरा सुरक्षित रख लिया. जिसे जांच को रांची भेजेंगे. वनविभाग के अधिकारियों ने कहा कि हाथी के मौत की हर एंगल से जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कारणों का पता चल पायेगा. शव को वहीं पर पोकलैंड से गड्ढा खोद कर दफना दिया गया. खबर पाकर चंपुआ वन विभाग की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुट गयी है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    ग्रामीणों ने बताया कि जंगल के पास 10 से 12 हाथी डेरा जमाये हुए हैं. उसमें एक नवजात बच्चा भी है. बच्चा ठीक से चल नहीं पाता है, इसलिए हाथियों का झुंड डेरा जमाये बैठे हैं. हाथी की मौत 13 जनवरी को रात में हुई. जब से हाथी की मौत हुई है, रोज शाम को हाथी का झुंड हाथी के शव के पास आकर रोता था. रातभर झुंड शव को घेर कर रहता था. वहीं, ग्रामीणों ने कहा मौत संदेहास्पद है. चर्चा यह भी है की फसलों को नुकसान करने की वजह से किसी ने इसकी हत्या की है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bleeding from mouth and missing teeth Chaibasa: Elephant's body recovered from Jagannathpur's Pattajayant forest in a bloodied state forest department investigating the cause of death
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group