Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Highcourt Dicision: SI से इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति मामले में DGP के निर्देश पर हाईकोर्ट की रोक, जानें क्या है मामला
Headlines

Highcourt Dicision: SI से इंस्पेक्टर पद पर प्रोन्नति मामले में DGP के निर्देश पर हाईकोर्ट की रोक, जानें क्या है मामला

News DeskBy News DeskJanuary 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने पुलिस अवर निरीक्षक (SI) से पुलिस निरीक्षक पद पर प्रोन्नति में आरक्षण देने को चुनाैती देनेवाली याचिका पर सुनवाई की. इस दाैरान प्रार्थी का पक्ष सुनने के बाद अदालत ने डीजीपी द्वारा 20 सितंबर 2024 को जारी किये गये ज्ञापांक पर अगले आदेश तक रोक लगा दी. साथ ही प्रतिवादी (राज्य सरकार) को छह सप्ताह के भीतर जवाब दायर करने का निर्देश दिया. मामले की अगली सुनवाई छह सप्ताह के बाद होगी.इससे पूर्व प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता मनोज टंडन ने पैरवी की.

उन्होंने अदालत को बताया कि प्रोन्नति में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा सकता है, वह सही नहीं है. झारखंड हाइकोर्ट की खंडपीठ ने रघुवंश प्रसाद सिंह व अन्य बनाम झारखंड राज्य में फैसला दिया था कि 31 मार्च 2003 के संकल्प को अब से तब तक प्रभावी नहीं किया जायेगा, जब तक राज्य सरकार नियम/दिशा-निर्देश/कार्यकारी निर्देश जारी नहीं कर देती है. राज्य सरकार ने ऐसा नहीं किया है. अवर निरीक्षक के कैडर में शामिल व्यक्ति पहले से ही क्रीमी लेयर में हैं. इसलिए उन्हें पुलिस निरीक्षक के पद पर पदोन्नति देते समय आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाना चाहिए. अधिवक्ता श्री टंडन ने यह भी प्रस्तुत किया कि पुलिस निरीक्षक के संवर्ग में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के सदस्यों का पर्याप्त प्रतिनिधित्व है. इसलिए प्रोन्नति में आरक्षण देना सही नहीं होगा. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी विकास कुमार ने याचिका दायर कर डीजीपी के 20 सितंबर 2024 के ज्ञापांक को चुनाैती दी है

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026
Recent Post

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group