Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Alert! नकली नोट का गोरखधंधा चल रहा था; एक लाख असली नोट लेकर थमा दिये 3 लाख के जाली नोट, जानें कैसे पकड़ाया गिरोह
Crime

Alert! नकली नोट का गोरखधंधा चल रहा था; एक लाख असली नोट लेकर थमा दिये 3 लाख के जाली नोट, जानें कैसे पकड़ाया गिरोह

News DeskBy News DeskJanuary 19, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi. राजधानी रांची में नकली नोटों का कारोबार करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके नाम साहिल कुमार उर्फ करण, मो. सबिर उर्फ राजा और अब्बु हुजैफा उर्फ अफरीदी उर्फ आर्यन बताये गये हैं. इनके पास से पुलिस ने 500 के दो असली नोट, 500 के 998 नकली नोट यानी चार लाख 99 हजार 8 सौ नकली रुपये, एक बाइक और 6 पीस मोबाइल फोन जब्त किये गए हैं. इस बात का खुलासा सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने किया. आरोपियों की गिरफ्तारी अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप स्कूल गली से हुई है.

यह जानकारी रांची के सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि कुलदीप स्कूल गली में कुछ अपराधी नकली नोटों का कारोबार कर रहे हैं. वे लोग किसी ग्राहक को नकली नोट की सप्लाई करने वाले हैं. इसके बाद पुलिस की टीम ने संभावित जगह पर शुक्रवार को छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में इनलोगों ने बताया कि यह लोग रांची में इस धंधे में पहले से सक्रिय थे. इनलोगों ने दिल्ली में नकली नोट का कारोबार करने वाले लोगों से ट्रेनिंग ली थी.

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

यह लोग ऊपर व नीचे 500 रुपये का असली नोट रखकर बीच में नकली नोट रख कर इसकी गड्डी बनाते थे. यह लोग एक लाख रुपये का असली नोट लेकर तीन लाख रुपये का नकली नोट देते थे. बरामद नकली नोट में रिजर्व बैंक गलत लिखा हुआ है. कुछ नोट में चिल्ड्रेन बैंक लिखा हुआ है. इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों और नकली नोट खपाने वालों की तलाश जारी है. छापेमारी दल में अरगोड़ा थाना के एसआइ मुकेश कुमार उपाध्याय, अभिषेक कुमार, आनंद कुमार साह के अलावा आरक्षी सूरज खड़िया व सुशील मिंज शामिल थे.

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group