


Jamshedpur. जमशेदपुर समेत झारखंड में लोगों को ठंड से थोड़ी-थोड़ी राहत मिलने लगी है. खिली धूप में गर्मी है. हालांकि सुबह और शाम में हवा और कनकनी के कारण तापमान में कमी आ जा रही है. मौसम केंद्र का पूर्वानुमान है कि अभी अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान चढ़ेगा.
जमशेदपुर और रांची का न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है. अभी बारिश के आसार नहीं हैं. 24 जनवरी तक पलामू प्रमंडल में बादल छाये रह सकते हैं. शेष हिस्सों में मौसम साफ रहेगा.



