Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»पलामू : पाटन-पांकी में तेज रफ्तार बाइक ने महिला की जान, ऑटो-पिकअप की टक्कर में एक की मौत
    Crime

    पलामू : पाटन-पांकी में तेज रफ्तार बाइक ने महिला की जान, ऑटो-पिकअप की टक्कर में एक की मौत

    News DeskBy News DeskJanuary 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पलामू,. पलामू जिले के पाटन एवं पांकी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अलग अलग सड़क हादसे में एक महिला समेत दो की मौत हो गयी, जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. पहली घटना पाटन थाना क्षेत्र के कारीहार में हुई. यहां टेम्पो में बैठने के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी. इलाज के लिए ले जाने के क्रम में मौत हो गयी.

    दूसरी घटना पांकी-बालूमाथ मुख्य पथ करामाटी में हुई. ऑल्टो कार और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे एक की मौत हो गयी, वहीं दो लोग जख्मी हो गए. सूचना मिलने के बाद पाटन एवं पांकी पुलिस छानबीन में जुटी है.

    जिले के पाटन थाना क्षेत्र के कारीहार में टेम्पो पर बैठ रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिसे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एमआरएमसीएच में लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गयी. महिला की पहचान रीता देवी (38), पति लक्ष्मण शर्मा के रूप में हुई है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    प्राप्त जानकारी के अनुसार रीता गुरूवार दोपहर वह अपने रिश्तेदार के यहां कारीहार गई हुई थी. वहां से वह वापस ससुराल कांकेकला आ रही थी. टेम्पो में बैठने जा रही थी. इस क्रम में तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने उसे धक्का मार दिया. बाइक चालक मौके पर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गया.

    रीता देवी को ग्रामीणों के जरिये एमआरएमसीएच में लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पाटन थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. बाइक सवार व्यक्ति की पहचान की जा रही है. बाइक को कब्जे में ले लिया गया.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    जिले के पांकी थाना क्षेत्र के पांकी-बालूमाथ मुख्य पथ में कारीमाटी में ऑल्टो कार और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें ऑल्टो कार ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. मृतक की पहचान चतरा निवासी सुजीत पांडे, पिता मिथलेश पांडेय के रूप में हुई है. बताया जाता है कि सुजीत फिलहाल कुछ दिनों से डालटनगंज में रहते थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    one died in auto-pickup collision Palamu: A woman died due to high speed bike in Patan-Panki
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group