Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»रामगढ़ : मेले से घूम कर लौटी आदिवासी महिला का उसके प्रेमी ने ही रेत दिया गला, गिरफ्तार
Crime

रामगढ़ : मेले से घूम कर लौटी आदिवासी महिला का उसके प्रेमी ने ही रेत दिया गला, गिरफ्तार

News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रामगढ़. रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत चक्रवाली गांव में मेले से घूम कर लौटी एक आदिवासी महिला की गला उसके प्रेमी ने ही रेत दी. प्रेम प्रसंग में हुए विवाद के कारण प्रेमी ने इस वारदात को अंजाम दिया. रविवार को रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने इस मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आराेपित राजा अंसारी उर्फ अफसर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. वह बोकारो जिले के चिरा चास थाना क्षेत्र अंतर्गत चास न्यू तेलगड़िया का रहने वाला है . हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून लगा कपड़ा और जूता भी बरामद हुआ है.

चक्रवाली गांव में हत्या की यह वारदात शनिवार की रात हुई थी. मृतका 30 वर्षीया मंजू देवी अपने पति कलिंदर मुंडा अपने बच्चों के साथ मेला घूम कर अपने घर लौटी थी. इसके बाद उसका पति कुछ काम से मगनपुर बाजार चल गया. वहां से लौटने के बाद देखा तो घर में उसकी पत्नी की गला रेता हुआ है और वह खून से सनी हुई है‌. पूरे घर में खून फैला हुआ था. कलिंदर मुंडा ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व उसे एक व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी दी थी.

Driving Licence बनवाना अब आसान नहीं! Online Exam में लाने होंगे 60 की जगह 75 प्रतिशत अंक, जानें और क्या बदलेगा नियम?

जानकारी के अनुसार कलिंदर मुंडा और उसकी पत्नी मंजू देवी को भूमि अधिग्रहण के बाद मोटी रकम मिली थी. उन लोगों की जमीन भारतमाला परियोजना में अधिग्रहित हुई थी. इसके बाद वह अपना घर छोड़कर दूसरे स्थान पर पक्का मकान बनाकर रह रहे थे.

Share Market: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.48 अंक चढ़कर 73,592.87 अंक पर और निफ्टी में भी 41.65 अंक की बढ़त

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Driving Licence बनवाना अब आसान नहीं! Online Exam में लाने होंगे 60 की जगह 75 प्रतिशत अंक, जानें और क्या बदलेगा नियम?

October 23, 2026

Share Market: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.48 अंक चढ़कर 73,592.87 अंक पर और निफ्टी में भी 41.65 अंक की बढ़त

October 23, 2026

Road Accident: NH 16 पर सड़क हादसे में दो उभरते युवा एथलीट की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
Recent Post

Driving Licence बनवाना अब आसान नहीं! Online Exam में लाने होंगे 60 की जगह 75 प्रतिशत अंक, जानें और क्या बदलेगा नियम?

October 23, 2026

Share Market: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.48 अंक चढ़कर 73,592.87 अंक पर और निफ्टी में भी 41.65 अंक की बढ़त

October 23, 2026

Road Accident: NH 16 पर सड़क हादसे में दो उभरते युवा एथलीट की दर्दनाक मौत

October 23, 2026

Jindal Stainless Q2 Result: जिंदल स्टेनलेस का दूसरी तिमाही में मुनाफा 11.1 प्रतिशत बढ़कर 898 करोड़ रुपये पर

October 23, 2026

JIO के IPO को दूसरे दिन 5.57 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 3.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची

October 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group