Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»America Plane Crash: अमेरिका में भीषण विमान हादसा, सेना के हेलीकॉप्टर से टकराया प्लेन, नदी में गिरा, 19 लोगों की मौत की आशंका, 64 लोग थे सवार
    Breaking News

    America Plane Crash: अमेरिका में भीषण विमान हादसा, सेना के हेलीकॉप्टर से टकराया प्लेन, नदी में गिरा, 19 लोगों की मौत की आशंका, 64 लोग थे सवार

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Washington.अमेरिका के वांशिगटन डीसी में एक यात्री प्लेन और हेलीकॉप्टर के बीच टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया (US Plane Crash). टक्कर होने के बाद प्लेन और हेलीकॉप्टर नदी में जा गिरे. सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. नदी से अब तक 19 शवों को बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि प्लेन में 64 लोग सवार थे. ये हादसा उस वक्त हुआ जब प्लेन एयरपोर्ट पर लैंड होने जा रहा था. तभी पीछे से आ रहे अमेरिकी सेना के ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर की उससे टक्कर हो गई.

    वाशिंगटन के निकट रोनाल्ड रीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरते समय बुधवार को एक यात्री विमान सेना के एक हेलीकॉप्टर से टकरा गया, जिसके बाद निकटवर्ती पोटोमैक नदी में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया. विमानन कंपनी ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ के अनुसार विमान में 60 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    हादसे में लोगों के हताहत होने के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन हवाई अड्डे पर विमान परिचालन रोक दिया गया है. कानून प्रवर्तन एजेंसियों के हेलीकॉप्टर जीवित लोगों की तलाश एवं बचाव के लिए घटनास्थल के हवाई क्षेत्र में उड़ान भर रहे हैं. हवाई अड्डे के ठीक उत्तर में जॉर्ज वॉशिंगटन पार्कवे के पास स्थित एक स्थान से बचाव नौकाओं को पोटोमैक नदी में उतारा गया है.अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्हेंरीगन राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई ‘‘भयावह दुर्घटना’’ के बारे में जानकारी दी गई है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    विमानन कंपनी ‘अमेरिकन एयरलाइंस’ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उसे इन खबरों की जानकारी है कि उसका एक विमान इस दुर्घटना में शामिल है. आपातकालीन कर्मचारी विमान दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य कर रहे हैं. यह घटना 13 जनवरी, 1982 को ‘एयर फ्लोरिडा’ के विमान की दुर्घटना की याद दिलाती है जो पोटोमैक में गिर गया था. उस हादसे में 78 लोग मारे गए थे. उस दुर्घटना का कारण खराब मौसम बताया गया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    19 people feared dead 64 people were on board America Plane Crash: Horrible plane accident in America fell into the river plane collided with army helicopter
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group