Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Mahakumbh ‘Good News’: महाकुंभ के लिए INDIGO ने 50 प्रतिशत तक घटाया किराया, सरकार की हिदायत के बाद अन्य Airlince पर भी किराए कम करने का दबाव
    Breaking News

    Mahakumbh ‘Good News’: महाकुंभ के लिए INDIGO ने 50 प्रतिशत तक घटाया किराया, सरकार की हिदायत के बाद अन्य Airlince पर भी किराए कम करने का दबाव

    News DeskBy News DeskJanuary 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. महाकुंभ के लिए देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के बीच देखे जा रहे भारी उत्साह के बीच प्रयागराज की उड़ानों के किराये बेहद ऊंचे स्तर पर चले जाने को लेकर नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस से उचित किराया तय करने के लिए कहा. इस निर्देश के बाद देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने प्रयागराज के लिए अपनी उड़ानों के किराये में 30-50 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी. इसके पहले उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने प्रयागराज की उड़ानों का हवाई किराया ‘बुहत अधिक’ हो जाने की बात कही और विमानन नियामक डीजीसीए से इस दिशा में कदम उठाने की मांग की. प्रयागराज के संगम क्षेत्र में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ मेले का हिस्सा बनने के लिए देश-विदेश के लाखों लोग पहुंच रहे हैं. इसकी वजह से हवाई यात्रा की मांग बहुत तेजी से बढ़ी जिससे किराये में भी जबर्दस्त उछाल आया है. ऐसी स्थिति में नागर विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस से टिकट की कीमतों को तर्कसंगत बनाने के लिए कहा था. नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू ने बुधवार को सचिव वी वुलनाम, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के महानिदेशक फैज अहमद किदवई और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रयागराज की उड़ानों के संबंध में एयरलाइंस प्रतिनिधियों से मुलाकात की.

    मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि महाकुंभ महोत्सव के दौरान उचित किराया बनाए रखते हुए देश भर से प्रयागराज के लिए हवाई संपर्क की पर्याप्तता की समीक्षा की गई. उसने कहा कि श्रद्धालुओं को एक सहज और आरामदायक यात्रा अनुभव देने के लिए नियमित समन्वय बैठकें आयोजित की गई है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    इस बीच, सूत्रों ने कहा कि इंडिगो ने प्रयागराज की उड़ानों के लिए हवाई किराये में 30-50 प्रतिशत तक की कटौती कर दी है. हालांकि एयरलाइन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई. इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार, 31 जनवरी के लिए टिकट की कीमत 21,200 रुपये से अधिक है और 12 फरवरी के लिए सबसे कम कीमत 9,000 रुपये है. इंडिगो लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और अहमदाबाद से प्रयागराज के लिए उड़ानें संचालित करती है.

    हालांकि एयर इंडिया, अकासा एयर और स्पाइसजेट की ओर से प्रयागराज की उड़ानों के किराये को लेकर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई. इससे पहले दिन में उपभोक्ता मामलों के मंत्री जोशी ने कहा कि हवाई किराया बहुत अधिक हो जाने से महाकुंभ में भाग लेने की योजना बना पाना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि किराया कीमतें कम करने के लिए कदम उठाने को डीजीसीए को लिखा गया है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    नागर विमानन मंत्रालय ने सोमवार को कहा था कि प्रयागराज के लिए हवाई किराया तर्कसंगत बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं और बढ़ती यातायात मांग को पूरा करने के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ा दी गई है.फिलहाल देश के विभिन्न शहरों से प्रयागराज के लिए लगभग 80,000 मासिक सीटों के साथ 132 उड़ानें संचालित हो रही हैं. प्रयागराज 26 शहरों तक पहुंचने वाली सीधी और कनेक्टिंग उड़ानों के जरिये जुड़ा हुआ है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    after government's instructions Mahakumbh 'Good News': INDIGO reduced fares by 50 percent for Mahakumbh pressure on other airlines also to reduce fares
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group