Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»बिहार के Congress ‘सांसद’ को रॉड और डंडों से लैस ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा, पुलिस के सामने फोड़ा सिर, गंभीर; Bodyguard भी पीट गये, जानें क्या है मामला
    Breaking News

    बिहार के Congress ‘सांसद’ को रॉड और डंडों से लैस ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा, पुलिस के सामने फोड़ा सिर, गंभीर; Bodyguard भी पीट गये, जानें क्या है मामला

    News DeskBy News DeskJanuary 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Sasaram. बिहार के कैमूर जिले में स्कूल बस खड़ी करने को लेकर हुई मारपीट में सासाराम लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनोज राम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, जिले के कुदरा थाना अंतर्गत नाथूपुर गांव के पास निकाले गए एक चुनाव विजय जुलूस के दौरान सड़क पर खड़ी सांसद मनोज राम के भाई की स्कूल बस को लेकर शुरू हुये विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में सांसद गंभीर रूप से घायल हो गए. कैमूर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरि मोहन शुक्ला के अनुसार, सासाराम के सांसद के सिर में चोटें आई हैं और उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के एक अस्पताल में रेफर किया गया है. सांसद के भाई मनोरंजन भारती की ओर से मिली शिकायत के अनुसार, यह घटना कुदरा थाने के अंतर्गत नाथूपुर गांव में हुई, जहां से एक जुलूस गुजर रहा था और कुछ लोगों ने सांसद के चालक की पिटाई कर दी.

    शिकायत के अनुसार, जब सांसद ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की तो रॉड और डंडों से लैस ग्रामीणों ने उनपर हमला कर दिया। शिकायत में कहा गया कि स्थानीय लोगों ने सांसद के अंगरक्षक और पीए की भी पिटाई की. एसपी ने बताया कि सांसद को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने नाम न उजागर किये जाने की शर्त पर बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे जांच जारी है. उन्होंने बताया कि दूसरे पक्ष ने भी सांसद और उनके समर्थकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. मोहनिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि नाथूपुर गांव के लोगों से स्कूल को लेकर कुछ विवाद चल रहा था जिसे सुलझाने और बीच-बचाव करने के लिए सांसद वहां गए थे और इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प और मारपीट की घटना हुई. वहीं, कैमूर पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, बृहस्पतिवार को कुदरा प्रखण्ड परिसर अंतर्गत प्राथमिक कृषि ऋण समिति (पैक्स) चुनाव की मतगणना चल रही थी.

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    बयान के अनुसार, मतगणना उपरांत विजयी घोषित उम्मीदवार सुनील चतुर्वेदी अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाल रहे थे और इसी दौरान सासंद मनोज राम के भाई के स्कूल के पास स्कूल बस खड़ी थी. पुलिस के मुताबिक, बस चालक और सुनील चतुर्वेदी के समर्थकों के बीच विवाद शुरू हो गया और मारपीट होने लगी. उसी क्रम में स्कूल के अंदर बैठे सासंद जब बाहर आये और बीचबचाव का प्रयास किया तो उन्हें भी चोट लगी.इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, यह बेहद निंदनीय घटना है…कांग्रेस सांसद पर हमले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. इस घटना ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को उजागर कर दिया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar's Congress MP was chased and beaten by villagers armed with rods and sticks his head was broken in front of the police know what is the matter Sasaram Bhabhua kaimur letest news recent news serious; Bodyguard also beaten
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कृषि और स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, डीसी राजीव रंजन ने बैंकों को दिए खरीफ सीजन में KCC शिविर लगाने के निर्देश

    June 24, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कृषि और स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, डीसी राजीव रंजन ने बैंकों को दिए खरीफ सीजन में KCC शिविर लगाने के निर्देश

    June 24, 2026

    Jamshedpur News :टीएमएच अस्पताल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 24, 2026

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group