Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Hazaribag ACB Raid: छह हजार रुपये घूस ले रहे पंचायत सचिव को एसीबी की टीम ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार
Crime

Hazaribag ACB Raid: छह हजार रुपये घूस ले रहे पंचायत सचिव को एसीबी की टीम ने रंगेहाथ किया गिरफ्तार

News DeskBy News DeskFebruary 1, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Hazaribag. भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो(एसीबी) की टीम ने शुक्रवार को इचाक प्रखंड के आलौंजा खुर्द हदारी के पंचायत सचिव रामेंद्र कुमार सिन्हा को 6000 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार पंचायत सचिव रामगढ़ जिला के रजरप्पा थाना क्षेत्र के होहद गांव के रहनेवाला है. उसके खिलाफ एसीबी हजारीबाग प्रमंडलीय थाना में प्राथमिकी(कांड संख्या 2-2025) दर्ज कर उसे जेपी केंद्रीय कारा भेज दिया गया है.

जानकारी के अनुसार, इचाक अलौंजा कला निवासी ओमप्रकाश मेहता ने अपनी जमीन पर टीसीबी का निर्माण कार्य कराया. इसका पहली किस्त 25,500 रुपये का भुगतान मास्टर रोल के माध्यम से किया गया. काम पूरा होने के बाद लाभुक बकाया 17 हजार के भुगतान के लिए मास्टर रोल पर हस्ताक्षर कराने पंचायत सचिव रामेंद्र कुमार सिन्हा के पास पहुंचा. इस पर पंचायत सचिव ने कहा : तुमने पहली किस्त के भुगतान का भी कमीशन नहीं दिया है. दोंनो किस्त कुल मिला कर छह हजार रुपये कमीशन बनता है.

Driving Licence बनवाना अब आसान नहीं! Online Exam में लाने होंगे 60 की जगह 75 प्रतिशत अंक, जानें और क्या बदलेगा नियम?

छह हजार रुपये दो तभी मास्टर रोल पर हस्ताक्षर करेंगे. ओमप्रकाश मेहता घूस नहीं देना चाहते थे. उन्होंने इसकी शिकायत एसीबी प्रमंडलीय कार्यालय हजारीबाग से की. एसीबी एसपी के निर्देश पर मामले की जांच करायी गयी, जिसमें शिकायत सही पायी गयी. इसके बाद एसपी ने एक ट्रैप टीम का गठन किया. ट्रैप टीम अलौंजा कला हदारी पहुंची और आरोपी पंचायत सचिव को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया.

Share Market: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.48 अंक चढ़कर 73,592.87 अंक पर और निफ्टी में भी 41.65 अंक की बढ़त

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Driving Licence बनवाना अब आसान नहीं! Online Exam में लाने होंगे 60 की जगह 75 प्रतिशत अंक, जानें और क्या बदलेगा नियम?

October 23, 2026

Share Market: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.48 अंक चढ़कर 73,592.87 अंक पर और निफ्टी में भी 41.65 अंक की बढ़त

October 23, 2026

Road Accident: NH 16 पर सड़क हादसे में दो उभरते युवा एथलीट की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
Recent Post

Driving Licence बनवाना अब आसान नहीं! Online Exam में लाने होंगे 60 की जगह 75 प्रतिशत अंक, जानें और क्या बदलेगा नियम?

October 23, 2026

Share Market: सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 343.48 अंक चढ़कर 73,592.87 अंक पर और निफ्टी में भी 41.65 अंक की बढ़त

October 23, 2026

Road Accident: NH 16 पर सड़क हादसे में दो उभरते युवा एथलीट की दर्दनाक मौत

October 23, 2026

Jindal Stainless Q2 Result: जिंदल स्टेनलेस का दूसरी तिमाही में मुनाफा 11.1 प्रतिशत बढ़कर 898 करोड़ रुपये पर

October 23, 2026

JIO के IPO को दूसरे दिन 5.57 गुना बोलियां मिलीं, कुल मांग 3.73 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची

October 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group