Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»PC&PNDT : 111 अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच में 36 में मिली अनियमितता, सुधार के लिए दी गयी चेतावनी
    Jamshedpur

    PC&PNDT : 111 अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच में 36 में मिली अनियमितता, सुधार के लिए दी गयी चेतावनी

    News DeskBy News DeskFebruary 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • उप विकास आयुक्त ने पी.सी एंड पी. एन.डी.टी की बैठक में अल्ट्रासाउंड केन्द्रों के निरीक्षण रिपोर्ट की समीक्षा की 
    • अल्ट्रासाउंड सेंटर में सिविल सर्जन का नंबर 94310 55503 तथा स्टेट नोडल ऑफिसर का नंबर करना होगा डिस्पले 

    जमशेदपुर . उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा जिला में संचालित कुल 111 अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच का निर्देश छह दण्डाधिकारियों को दी गई थी. जांच रिपोर्ट की समीक्षा एवं पी.सी एंड पी.एन.डी.टी एक्ट के अनुपालन को लेकर एक बैठक उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में आहूत की गई. बैठक में एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, एसीएमओ डॉ जोगेश्वर प्रसाद, डीआरसीएचओ डॉ रंजीत पांडा, डॉ मृत्युंजय धावड़िया, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री सुदीप्त राज, श्री चन्द्रजीत सिंह व अल्ट्रासाउंड सेंटर जांच हेतु नामित अन्य दण्डाधिकारी उपस्थित रहे.

    बैठक में दण्डाधिकारियों द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच का रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया. अबतक कुल 36 अल्ट्रासाउंड की जांच में कई कमियां पाई गई जिसे संबंधित संचालक को दुरूस्त करने एवं शो कॉज करने का निदेश दिया गया . साथ ही शेष अल्ट्रासाउंड सेंटर जिनका जांच नहीं हो पाया है उन सभी को इसी माह में जांच करते हुए रिपोर्ट समर्पित करने का निदेश दिया गया. जांच में पाया गया कि सिविल सर्जन एवं स्टेट नोडल ऑफिसर का नंबर केन्द्रों में डिस्पले नहीं किया गया था . सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर में अनिवार्य रूप से सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल का फोन नंबर 94310 55503 तथा स्टेट नोडल ऑफिसर का फोन नंबर डिस्पले किए जाने का निदेश दिया गया.

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    लाइसेंस होल्डर की जगह किसी और ने क्लीनिक संचालित की तो कार्रवाई 

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    बैठक में जिला में अनधिकृत रूप से बिना लाइसेंस के संचालित क्लीनिक के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई किए जाने तथा लाइसेंस होल्डर के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति द्वारा भी अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालित किए जाने पर कार्रवाई का निदेश दिया गया . उप विकास आयुक्त ने कहा कि लिंग अनुपात में सुधार के प्रयास जारी है, गर्भधारण व प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम 1994 (पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट) का मुख्य उद्देश्य गर्भ धारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व लिंग चयन का निषेध करना तथा लिंग आधारित गर्भपात पर प्रतिबंध लगाकर लिंगानुपात को सुधारना है. भ्रूण लिंग जांच और गर्भपात को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा कड़े कदम उठाए जा रहे हैं. इस संबंध में अपने सूचनाततंत्र को मजबूत करते हुए सभी संबंधित दण्डाधिकारी कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे . बैठक में विशेष रूप से नए अल्ट्रासाउंड सेंटर के पंजीकरण, निर्गत लाइसेंस की जांच, चिकित्सकों के पंजीकरण और विभिन्न चिकित्सा प्रक्रियाओं के नियमन से जुड़े मामलों पर विचार-विमर्श किया गया .

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    PC&PNDT: Irregularities found in 36 of the 111 ultrasound centres warning given for improvement
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित वायरलेस मैदान पार्क की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, रेलवे  को सौंपा मांग पत्र

    July 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का बड़ा आरोप, बोले- पुलिस मनगढ़ंत कहानी गढ़कर केस को भटका रही

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर का बड़ा कदम, मुख्यमंत्री के नाम ADG मनोज कौशिक को सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा स्थित वायरलेस मैदान पार्क की बदहाल स्थिति पर जनप्रतिनिधियों ने उठाई आवाज, रेलवे  को सौंपा मांग पत्र

    July 2, 2026

    Chaibasa NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में ‘शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता’ पर विशेष व्याख्यान, AI को बताया भविष्य की शिक्षा और करियर का आधार

    July 2, 2026

    Jamshedpur NEWS: मानसून से पहले एक्शन मोड में JNAC, नगर आयुक्त ने नाला सफाई अभियान में तेजी लाने के दिए निर्देश

    July 2, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group