Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»सरसंघचालक मोहन भागवत का दक्षिण बंगाल दौरा, सामाजिक परिवर्तन पर करेंगे मंथन
    National

    सरसंघचालक मोहन भागवत का दक्षिण बंगाल दौरा, सामाजिक परिवर्तन पर करेंगे मंथन

    News DeskBy News DeskFebruary 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • भागवत छह फरवरी से 16 फरवरी तक रहेंगे बंगाल में

    कोलकाता. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत छह फरवरी से 16 फरवरी तक पश्चिम बंगाल में रहेंगे. वह सात से 12 फरवरी तक दक्षिण बंगाल का दौरा करेंगे. इसके बाद वह मध्य बंगाल और उत्तर बंगाल के दौरे पर भी रहेंगे. इस दौरान वे संघ कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बैठक कर सामाजिक परिवर्तन से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे.राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख जिष्णु बसु ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी.

    उन्होंने बताया कि भागवत गुरुवार को ही कोलकाता आ जाएंगे और शुक्रवार से उनका दौरा शुरू होगा. संघ के दक्षिण बंगाल प्रांत के प्रचार प्रमुख विप्लव राय ने बताया कि मोहन भागवत की यह यात्रा दक्षिण बंगाल में संघ के संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा और समाज में व्यापक परिवर्तन की दिशा में उठाए जा रहे कदमों पर केंद्रित होगी. उन्होंने कहा कि इस बार पंच प्रण “स्व-आधार”, सामाजिक समरसता, कुटीर उद्योगों का विकास और सार्वजनिक भागीदारी जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा होगी.

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, BLA-2 की नियुक्ति पर जोर

    इसके अलावा वे प्रबुद्ध नागरिकों और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे.सरसंघचालक 11 और 12 फरवरी को कोलकाता में संघ के कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. 13 फरवरी को वे पश्चिम बंगाल में प्रवास करेंगे, जबकि 14 फरवरी को बर्दवान जिले में संघ के नए प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद 16 फरवरी को “साई” परिसर में विभिन्न संगठनों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.यह दौरा संघ के संगठनात्मक विस्तार और सामाजिक बदलाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. मोहन भागवत के इस प्रवास से बंगाल में संघ के कार्यों को नई दिशा मिलने की संभावना है.

    JAMSHEDPUR NEWS :उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने किया सिद्धगोड़ा वाहन डिपो का निरीक्षण, कचरा उठाव व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Sarsanghchalak Mohan Bhagwat's visit to South Bengal will brainstorm on social change
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Share Market: शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में भारी गिरावट, Sensex 700 अंकों तक लुढ़का

    June 3, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    IPL Champion: RCB ने लगातार दूसरी आइपीएल ट्रॉफी जीती, विराट कोहली का जलवा, बनाये नाबाद 75 रन, गुजरात पांच विकेट से हारा

    June 1, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण 2026 को लेकर उपायुक्त ने की राजनीतिक दलों के साथ बैठक, BLA-2 की नियुक्ति पर जोर

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने किया सिद्धगोड़ा वाहन डिपो का निरीक्षण, कचरा उठाव व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सच्चे मन से लिया गया प्रभु का नाम घोर पापों को भी कर सकता हैं नष्ट-सीताराम शास्त्री

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जेएनएसी की उदासीनता को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन,मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिला डीसी से

    June 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक पूर्णिमा साहू ने भाजपा कार्यकर्ताओं के संग किया पौधारोपण, दजर्नों पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    June 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group