Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Amit Shah: विद्यार्थी किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण हैं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले
Breaking News

Amit Shah: विद्यार्थी किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण हैं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले

News DeskBy News DeskJuly 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, युवा एवं विद्यार्थीं हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इसी को दर्शाता है। उनकी यह टिप्पणी नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) प्रश्नपत्र लीक विवाद को लेकर बढ़ते विरोध के बीच शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद आई।

शाह ने शनिवार देर रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं के खिलाफ आवश्यक सुधार लागू करने के लिए कटिबद्ध है।’’

Jamshedpur: साकची गांधी घाट के समीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

उन्होंने कहा, भाजपा के लिए पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण देश, हमारे युवा और विद्यार्थी हैं। शाह ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक के दोषियों को कड़ी सजा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिए गए फैसले सराहनीय हैं। गृह मंत्री ने कहा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि इन कदमों से नीट परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों के साथ पूरा न्याय होगा।’

Share Market: टीसीएस, अन्य आईटी कंपनियों के शेयर में बढ़त से बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में उछाल

शाह ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी क्रियान्वयन, मातृभाषाओं में परीक्षाओं की व्यवस्था, पीएम श्री विद्यालयों के विस्तार, डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने, कौशल विकास तथा उद्योग और शिक्षण संस्थानों के बीच समन्वय को मजबूत करने के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार किए। उन्होंने कहा, ‘परीक्षा प्रणाली को अधिक समावेशी और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में उनके प्रयास भी उल्लेखनीय रहे हैं। उनका कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है।’

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: साकची गांधी घाट के समीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

October 9, 2026

Share Market: टीसीएस, अन्य आईटी कंपनियों के शेयर में बढ़त से बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में उछाल

October 9, 2026

Air india का सफर हुआ महंगा, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार बढ़ाया, नई दरें नौ अक्टूबर से लागू होंगी

October 9, 2026
Recent Post

Jamshedpur: साकची गांधी घाट के समीप ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, बाल-बाल बचा चालक

October 9, 2026

Share Market: टीसीएस, अन्य आईटी कंपनियों के शेयर में बढ़त से बाजार में शुरुआती कारोबार में तेजी, Sensex में उछाल

October 9, 2026

Air india का सफर हुआ महंगा, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए ईंधन अधिभार बढ़ाया, नई दरें नौ अक्टूबर से लागू होंगी

October 9, 2026

Jharkhand: SIR की अंतिम मतदाता सूची की समय-सीमा 30 नवंबर तक बढ़ायी गयी, नाम जुड़वाने के लिए 12 से 16 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलेगा

October 9, 2026

GST में व्यापक सुधारों को मंजूरी, अब गिरफ्तारी का अधिकार खत्म, तेजी से मिलेगा ‘रिफंड’, जानें और क्या बदले नियम?

October 9, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group