Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jharkhand»आम जनता के लिए खुला रांची राजभवन का उद्यान, 12 फरवरी तक खुला रहेगा प्रवेश
Jharkhand

आम जनता के लिए खुला रांची राजभवन का उद्यान, 12 फरवरी तक खुला रहेगा प्रवेश

News DeskBy News DeskFebruary 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रांची. रांची राजभवन गुरुवार काे आम नागरिकों के लिए खोला गया, जहां पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और इसकी भव्यता का आनंद लिया. बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने राजभवन के आकर्षक गुलाब, झूले, फव्वारे, झरने और औषधीय पौधों के बीच सेल्फी और तस्वीरें खिंचवाईं.

इस दौरान राजभवन उद्यान प्रभारी रबुल अंसारी ने बताया कि हर साल हमारे उद्यान की खासियत गुलाब के फुल होते हैं, लेकिन इस बार जैसी बहार गुलाबों में है, वैसी पहले कभी नहीं देखी गई. करीब 30 वेराइटी के 30 हजार से ज्यादा गुलाब इस बार खिले हैं. जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

उन्होंने बताया कि राजभवन में कई पेड़ ऐसे हैं जो 200 साल पुराने हैं. उन्होंने बताया कि अशोक सुखवा एवं सेमल का पेड़ 200 साल पुराने हैं. इसके साथ ही लकड़ी का पुल और उसके नीचे कमल, विशाल फव्वारा, बच्चों के लिए कई प्रकार के झूले के साथ पेड़ों पर ट्राइबल पेंटिंग इस बार खास है.

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

वहीं दूसरी ओर सहायक उद्यान प्रभारी नीलेश रासकर ने बताया कि देश विदेश के हजारों सीजन फूल लगाए गए हैं. इनमें डहेलिया, लुपिंस, स्वर्ण पॉपी, चेरी गोल्ड, गेंदा, सपनेरिया, एवरलास्टिंग, स्वीट एलिसम, बरबिना, स्टॉक, पिटुनिया, कैलेंडुला, डेंथस, एमपिसन, भरबीना, मैजिक कार्पेट, डॉग फ्लावर, सिनेरिया, पेंटस, सालविया, प्लोक्स, गजेनिया, एंटरहिनम शामिल है.

वहीं दूसरी ओर राजभवन के अंदर सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम किए गए है. मजिस्ट्रेट के साथ लगभग 100 जवानों की तैनाती की गई है. मेटल डिटेक्टर से जांच के बाद ही लोगों को राजभवन के अंदर जाने दिया जा रहा था.

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

उल्लेखनीय है कि राजभवन आम नागरिकों के भ्रमण के लिए छह फरवरी से 12 फरवरी तक खोला गया है. उद्यान भ्रमण का समय पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न तीन बजे तक है. उद्यान में प्रवेश राज भवन के गेट न. 2 से जांच के बाद एक बजे अपराह्न तक दिया जायेगा. राज्यपाल के निर्देश पर राज भवन उद्यान आम नागरिकों के भ्रमण और परिदर्शन के लिए खोला गया है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026

Jharkhand: मामा ने खेलने के लिये दे दी पिस्तौल, गोली चलने से तीन साल के बच्चे की मौत

October 18, 2026
Recent Post

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026

Supreme Court…बच्चों को इंटरनेट तक पहुंचने का मौलिक अधिकार, उपयोग पर पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती

October 18, 2026

Road Accident…MP में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत, 40 से अधिक लोग घायल

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group