Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamtara Cyber Crime: पुलिस ने आधा किमी तक खदेड़ कर पांच साइबर अपराधियों को पकड़ा, खेत के पास बैठ कर रहे थे साइबर ठगी, कइयों के पास से मिले महंगे आइफोन
    Crime

    Jamtara Cyber Crime: पुलिस ने आधा किमी तक खदेड़ कर पांच साइबर अपराधियों को पकड़ा, खेत के पास बैठ कर रहे थे साइबर ठगी, कइयों के पास से मिले महंगे आइफोन

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamtara गिरिडीह की साइबर पुलिस ने साइबर अपराध की घटना को अंजाम देने वाले पांच शातिर साइबर अपराधियों को पकड़ा है. पकड़े गये अपराधियों में गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी निवासी शफीक अंसारी का पुत्र गुलाम रसूल, नवडीहा ओपी क्षेत्र के ग्राम बहराडीह निवासी जागो राम का पुत्र उपेंद्र कुमार, द्वारिका मंडल का पुत्र अजय कुमार मंडल, उमेश राणा का पुत्र अमित कुमार राणा और दिलीप राणा का पुत्र मनीष कुमार शर्मा शामिल है. यह जानकारी गिरिडीह के एसपी डॉ विमल कुमार ने दी.

    एसपी ने बताया कि उन्हें प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी गांडेय थाना क्षेत्र के कृष्णा वल्लभ सहाय हॉल्ट के समीप फुलजोरी गांव और नवडीहा ओपी क्षेत्र के छोटकी खरगडीहा से मिर्जागंज जाने वाली मुख्य सड़क स्थित देवाटांड़ के पास एक खेत के पास फोन के जरिये ठगी कर रहे हैं. इसके बाद एसपी ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम के गठन का निर्देश दिया. इसके बाद गिरिडीह के साइबर डीएसपी आबिद खान के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल ने पहले गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी गांव में छापामारी की, जहां से एक साइबर अपराधी गुलाम को गिरफ्तार कर लिया. दूसरी छापेमारी नवडीहा ओपी क्षेत्र के देवाटांड़ स्थित एक खेत में की गयी. वहां पर कुल चार साइबर अपराधी बैठ कर साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे थे. पुलिस को देखते ही सभी अपराधी वहां से भागने लगे. इसके बाद छापामारी करने गयी पुलिस टीम दो अलग-अलग टीमों में बंट गयी और आधा किलोमीटर तक खदेड़ कर सभी अपराधियों को पकड़ लिया.

    साइबर डीएसपी ने बताया कि जब गांडेय थाना क्षेत्र के फुलजोरी में टीम ने छापा मारा, तो पाया कि उक्त स्थल के पास एक अर्द्धनिर्मित मकान था, जिसके चारों ओर से बाउंड्री की हुई थी. पुलिस की टीम उक्त बाउंड्री के अंदर पहुंची. पुलिस को आते देख साइबर अपराधी भागने का प्रयास करने लगे, परंतु चारों तरफ से बाउंड्री होने के वजह से वह भाग नहीं पाया. इसके बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पकड़े गये आरोपी के पास से कुल 16 मोबाइल बरामद किया गया, जिसमें से पांच एपल कंपनी का आइफोन भी शामिल है. इसके अलावा और भी कई लोग उसके साथ वहां बैठकर साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे थे, परंतु टीम के वहां पहुंचने से पहले ही सभी लोग कहीं चले गये थे. उनलोगों के बारे में पकड़े गये युवकों से पूछताछ की जा रही है.

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

    प्रेस वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि पकड़े गये सभी अपराधियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि वे लोग विभिन्न बैंकों का एपीके फाइल टेलीग्राम ऐप के माध्यम से प्राप्त कर भोले-भाले लोगों के वाट्सएप पर संबंधित बैंक का केवाइसी अपडेट करवाने के नाम पर एपीके फाइल का लिंक भेजकर पैसों की ठगी किया करते थे. साथ ही लोन की रकम इएमआइ भरने के लिए श्रीराम फाइनेंस ऑनलाइन पेमेंट एवं एयरटेल पेमेंट बैंक का क्यूआर कोड भेज कर तथा गर्भवती महिलाओं का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उन नंबरों पर फोन कर उन्हें मातृत्व लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करते थे. इन अपराधियों में से एक अभियुक्त अजय कुमार मंडल पूर्व में गिरिडीह साइबर थाना कांड संख्या 43/2023 में जेल जा चुका है.

    एसपी ने बताया कि छापामारी के दौरान अपराधियों के पास से पुलिस ने 20 मोबाइल फोन, 19 सिम कार्ड, दो पावर बैंक और दो डेटा केबल बरामद किया है. वहीं, पुलिस इनकी संपत्तियों के बारे में भी पता लगा रही है. छापामारी दल में साइबर डीएसपी के अलावा साइबर थाना प्रभारी अजय कुमार, एसआइ पुनीत कुमार गौतम, एएसआइ रंजय मुखियार, एएसआइ गजेंद्र कुमार, आरक्षी सोनू कुमार, चालक अबुल कलाम एवं पुलिस लाइन के सशस्त्र बल शामिल थे.

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अनुभवी अधिकारियों को जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों एवं ओपी में किया गया पदस्थापित

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    expensive iPhones were found with many Jamtara Cyber ​​Crime: Police chased five cyber criminals for half a kilometer and caught them they were doing cyber fraud sitting near the farm
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Operation Narcos :42.86 लाख रुपये मूल्य का 85.720 किलोग्राम गांजा बरामद, दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

    June 23, 2026

    NEET Exam: लखीसराय में नीट-यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश, मेडिकल छात्रों समेत कुल 24 लोग गिरफ्तार

    June 22, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बंद फैक्ट्री से लोहे की चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    Recent Post

    Seraikella-Kharsawan: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक, अवैध खनन पर सख्ती के निर्देश

    June 24, 2026

    Seraikella-kharsawan: सरायकेला-खरसावां पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अनुभवी अधिकारियों को जिले के महत्वपूर्ण थाना क्षेत्रों एवं ओपी में किया गया पदस्थापित

    June 24, 2026

    Seraikella-Kharsawan;: सरायकेला में छत्र पूजन एवं यज्ञ में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य एवं देश की खुशहाली की कामना

    June 24, 2026

    Jharkhand: अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और अल्ट्रासोनोग्राफी सेंटर्स पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश

    June 24, 2026

    Chakulia: चाकुलिया में भाजपा ने रैली निकाल कर ब्लॉक ऑफिस पर किया धरना-प्रदर्शन

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group