



Jamshedpur.सिदगोड़ा थाना अंतर्गत ट्रांसपोर्ट मैदान के पास राधा- कृष्ण ब्वॉयज क्लब की ओर से आयोजित सरस्वती पूजा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार की शाम प्रतिमा में आग लग गयी. आग लगते ही अफरा-तफरी मच गयी. विसर्जन जुलूस में शामिल युवक इधर- उधर भागने लगे. लोगों ने पानी व बालू डालकर आग बुझाने का प्रयास किया. सूचना मिलने पर झारखंड अग्निशमन की एक दमकल टीम पहुंची. दमकलकर्मियों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया.
आग लगने से प्रतिमा टूट कर गिर गयी. आग बुझने पर पूजा कमेटी के सदस्यों ने उक्त स्थल पर ही बालू व मिट्टी से प्रतिमा को ढंक दिया. विसर्जन जूलूस के दौरान पटाखा फोड़े जाने पर प्रतिमा में आग लग गयी. आग कुछ ही मिनटों में पूरे प्रतिमा में लग गयी. आग की लपटे काफी ऊंची जा रही थी. कमेटी के लोगों का कहना था कि विसर्जन से पूर्व फायर विभाग को दमकल उपलब्ध कराने के लिए कहा था. लेकिन विभाग की ओर से दमकल उपलब्ध नहीं कराया गया.


