Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»68th All India Police Duty Meet का रांची में शुभारंभ, राज्यपाल बोले-साइबर फ्रॉड, मानव तस्करी व संगठित अपराध से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक जरूरी
    Breaking News

    68th All India Police Duty Meet का रांची में शुभारंभ, राज्यपाल बोले-साइबर फ्रॉड, मानव तस्करी व संगठित अपराध से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक जरूरी

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को खेलगांव स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह स्टेडियम में आयोजित 68वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट-2025 का गुब्बारा उड़ाकर उदघाटन किया. मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी, मानव तस्करी व संगठित अपराध जैसी चुनौतियां बढ़ रही हैं. इनसे प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल को अत्याधुनिक तकनीकों व विशिष्ट कौशल से सुसज्जित होना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले लागू किये गये नये आपराधिक कानून हमारी न्याय प्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी व समयबद्ध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. इन कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रक्रिया को अधिक सरल, सुलभ व पीड़ित केंद्रित बनाना है. जिससे अपराधियों को त्वरित सजा मिल सके व पीड़ितों को शीघ्र न्याय मिले.

    यह आयोजन पुलिस बल को आधुनिक अनुसंधान पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करेगा और उनकी क्षमताओं को और अधिक सशक्त बनायेगा. यह सुनिश्चित करना होगा कि पुलिस बल नवीनतम तकनीकी संसाधनों से लैस हो, ताकि वे अपराध नियंत्रण, साइबर अपराध, आतंकवाद व अन्य जटिल चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें. साथ ही आमलोगों व पुलिस के बीच विश्वास और समन्वय को बेहतर करना भी प्राथमिकता होनी चाहिए.

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    राज्यपाल ने कहा कि इस तरह का आयोजन पुलिस बल की कार्यकुशलता को प्रदर्शित करता है. वहीं आपसी सहयोग, नवीन तकनीकों के आदान-प्रदान व पुलिसकर्मियों के मनोबल को बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करता है. पुलिस बल किसी भी राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा, शांति व कानून-व्यवस्था का मजबूत आधार स्तंभ हैं. प्रतिकूल परिस्थितियों में भी जनहित व राज्य हित में पुलिस बल समर्पित भाव से कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं. समाज और राज्य की सुरक्षा के लिए अनेक पुलिसकर्मियों ने अपने प्राणों की आहुति दी है. पर्व-त्योहारों, चुनाव कार्यों, प्राकृतिक आपदाओं या उग्रवाद से निपटने की चुनौती हो, वे हर परिस्थिति में पूरी निष्ठा, साहस व ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं. उनका यह बलिदान, त्याग व सेवा की भावना सभी को प्रेरित करता रहेगा. प्रधानमंत्री ने स्मार्ट पुलिसिंग की परिकल्पना की है. जिसमें पुलिस बल को अधिक संवेदनशील, आधुनिक, सतर्क, जवाबदेह व तकनीक प्रेरित बनाने का आह्वान किया गया है.

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    पुलिस सेवा केवल कानून व्यवस्था के संधारण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में शांति, महिला सशक्तीकरण, बाल संरक्षण, ट्रैफिक प्रबंधन और आपदा प्रबंधन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में भी इसका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है. कार्यक्रम के दौरान झारखंड आइआरबी की टीम ने शानदार नृत्य पेश किया. नृत्य के जरिये झारखंड के आदिवासियों के रहन-सहन व कार्यों का बखूबी मंचन किया गया. वहीं छऊ नृत्य की प्रस्तुति ने भी लोगों का मनोरंजन किया. कार्यक्रम के दौरान डीजी वायरलेस प्रशांत सिंह ने झारखंड पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी. वहीं सीआइडी के आइजी असीम विक्रांत मिंज ने स्वागत भाषण व आइजी सुदर्शन मंडल ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर गृह विभाग की प्रधान सचिव वंदना दादेल व पुलिस के वरीय अफसर मौजूद थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    68th All India Police Duty Meet inaugurated in Ranchi Governor said - Modern technology is necessary to deal with cyber fraud human trafficking and organized crime.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026
    Recent Post

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :जुगसलाई में सफाई नहीं होने से डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलने की आशंका,स्ट्रीट लाइट और जलजमाव की समस्या को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के लिए BLA-2 का प्रशिक्षण शुरू

    June 24, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कृषि और स्वरोजगार को मिलेगी रफ्तार, डीसी राजीव रंजन ने बैंकों को दिए खरीफ सीजन में KCC शिविर लगाने के निर्देश

    June 24, 2026

    Jamshedpur News :टीएमएच अस्पताल में भर्ती जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group