


Kharasawan. राजखरसावां के समीप तिरुलडीह रेलवे फाटक (आसनतलिया गांव) के पास युवती का शव बरामद किया गया है. संभावना जतायी जा रही है कि ट्रेन से कट कर युवती की मौत हुई है. शरीर पर जख्म व कटे होने के निशान मिले हैं. रेलवे ट्रेक के पास अज्ञात शव मिलने की सूचना पर आमदा ओपी घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लिया. इस दौरान आस-पास के गांव के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया गया.
लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है. इसके बाद आमदा ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया. पुलिस के अनुसार, मृतिका की 20 वर्ष के आस-पास है. वह हरे रंग की कुर्ती में थी.



