Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NTA ने जारी किया इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main का Result, 14 छात्रों को सर्वोच्च ‘स्कोर’, जमशेदपुर समेत झारखंड के छात्रों का रहा शानदार प्रदर्शन
    Breaking News

    NTA ने जारी किया इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main का Result, 14 छात्रों को सर्वोच्च ‘स्कोर’, जमशेदपुर समेत झारखंड के छात्रों का रहा शानदार प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskFebruary 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2025 के पहले संस्करण में देशभर के 14 छात्रों ने सर्वोच्च ‘स्कोर’ हासिल किया है. इनमें से अधिकतर छात्र राजस्थान से हैं. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार को इसकी घोषणा की. शीर्ष 14 में से 12 उम्मीदवार सामान्य श्रेणी से हैं, जबकि एक-एक अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी से हैं. इस महत्वपूर्ण परीक्षा के पहले संस्करण में 12.58 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, अभिमन्यु टिबड़ेवाल को 99.99 परसेंटाइल मिले हैं. यश कुमार और साहिल आकाश को 99.98 परसेंटाइल मिले हैं. जमशेदपुर के उज्ज्वल आदित्य को भी 99.98 परसेंटाइल मिले हैं.इसके अलावा लवण्या भाष्कर को 99.73, अर्णव पांडेय को 99.94 और विनेश को 99.93 परसेंटाइल मिले हैं. 

    सर्वोच्च स्कोर हासिल करने वाले छात्रों में से पांच राजस्थान से, दो-दो दिल्ली और उत्तर प्रदेश से तथा एक-एक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और महाराष्ट्र से हैं. एनटीए अधिकारियों के अनुसार, एनटीए स्कोर अंकों के प्रतिशत के समान नहीं, बल्कि सामान्यीकृत स्कोर है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एनटीए स्कोर बहु-सत्रीय परीक्षा में सामान्यीकृत स्कोर हैं और एक सत्र में परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों के सापेक्ष प्रदर्शन पर आधारित हैं. अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक परीक्षार्थी के लिए प्राप्त अंकों को 100 से 0 तक के पैमाने में परिवर्तित किया जाता है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    परीक्षा असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी.यह परीक्षा भारत के बाहर 15 शहरों में भी आयोजित की गई थी जिनमें मनामा, दोहा, दुबई, काठमांडू, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत सिटी, कुआलालंपुर, अबू धाबी, पश्चिम जावा, वाशिंगटन, लागोस और म्यूनिख शामिल हैं.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    परीक्षा का पहला संस्करण जनवरी-फरवरी में आयोजित किया गया था, जबकि दूसरा संस्करण अप्रैल में आयोजित किया जाएगा. जेईई-मेन पेपर 1 और पेपर 2 के परिणामों के आधार पर, उम्मीदवारों को जेईई-एडवांस्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए ‘शॉर्टलिस्ट’ किया जाएगा. सफल छात्रों को 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश मिलता है. जेईई (मेन)-2025 परीक्षा के दोनों सत्र के बाद, पहले से बनाई गई नीति के अनुसार दो एनटीए स्कोर में से सर्वश्रेष्ठ को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों की रैंक जारी की जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    14 students got the highest score NTA released the result of engineering entrance examination JEE Main students from Jharkhand including Jamshedpur had a great performance.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group