Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»PM Modi Visit US: प्रधानमंत्री राष्ट्रपति TRUMP से मिले; भारत-अमेरिका ने रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने का किया एलान किया, भारत को मिलेंगे एफ-35 लड़ाकू विमान
    Breaking News

    PM Modi Visit US: प्रधानमंत्री राष्ट्रपति TRUMP से मिले; भारत-अमेरिका ने रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाने का किया एलान किया, भारत को मिलेंगे एफ-35 लड़ाकू विमान

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2025Updated:February 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Washington. भारत के साथ रणनीतिक संबंधों को व्यापक बनाने की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाने की घोषणा करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बातचीत के बाद कहा कि वह अरबों डॉलर की सैन्य आपूर्ति बढ़ाने के हिस्से के रूप में भारत को एफ-35 लड़ाकू विमान प्रदान करने का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं. मोदी के साथ व्यापक बातचीत करने के बाद, ट्रंप ने बृहस्पतिवार (भारतीय समयानुसार शुक्रवार का दिन) को कहा कि दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्रों के बीच एक ‘विशेष संबंध’ है और दोनों पक्षों ने ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और संचार-संपर्क जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है.

    ट्रंप ने मोदी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस साल से हम भारत को सैन्य बिक्री में कई अरब डॉलर की बढ़ोतरी करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अंततः भारत को एफ-35 लड़ाकू विमान उपलब्ध कराने का मार्ग भी प्रशस्त कर रहे हैं।’ ट्रंप ने कहा कि वह और प्रधानमंत्री मोदी ऊर्जा पर एक समझौते पर पहुंचे हैं, जिससे भारत में अमेरिका तेल और गैस का प्रमुख आपूर्तिकर्ता बन जाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी घोषणा की कि भारत और अमेरिका दुनिया भर में कट्टरपंथी इस्लामी आतंक के खतरे का मुकाबला करने के लिए इस तरह काम करेंगे जैसा ‘पहले कभी नहीं’ किया गया.

    उन्होंने मुंबई पर 26/11 हमले के साजिशकर्ता तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे प्रशासन ने दुनिया के सबसे बुरे लोगों में से एक के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है. सीमा शुल्क के विवादास्पद मुद्दे पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वाशिंगटन समान अवसर चाहता है. महत्वाकांक्षी भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे पर, ट्रंप ने कहा कि दोनों पक्ष विश्व स्तर पर इतिहास में ‘सबसे बेहतर व्यापार मार्गों’ में से एक के निर्माण में मदद करने के लिए काम करेंगे. ट्रंप ने यह भी कहा कि भारतीय बाजार में अमेरिकी परमाणु प्रौद्योगिकियों का स्वागत करने के लिए भारत अपने कानूनों में सुधार कर रहा है.

    JSSC ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी की, आपत्ति दर्ज करने के लिए मिलेगा एक अवसर

    अपनी टिप्पणी में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोग एक बेहतर दुनिया को आकार दे सकता है. मोदी ने कहा कि अगले दशक के लिए एक रक्षा सहयोग ढांचा तैयार किया जाएगा. इससे पहले, ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने “ओवल”कार्यालय में मोदी को गर्मजोशी से गले लगाकर स्वागत किया और प्रधानमंत्री को अपना एक पुराना मित्र बताया. दोनों काफी देर तक हाथ मिलाते रहे. दोनों नेताओं ने मीडिया को संक्षिप्त बयान दिया और महत्वपूर्ण वार्ता के लिए तैयार होने से पहले कुछ सवालों के जवाब दिए.

    ट्रंप ने अपने प्रशासन की व्यापार नीति के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘हम भारत के साथ भी काम करने जा रहे हैं. निकट भविष्य में हमें अलग-अलग बड़े व्यापार सौदों की घोषणा करनी है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत और अमेरिका के लिए कुछ शानदार व्यापार सौदे करने जा रहे हैं. अपनी टिप्पणी में मोदी ने ट्रंप को दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के लिए बधाई दी.

    Jharkhand : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने झारखंड सरकार से ओबीसी से संबंधित शिकायतों पर मांगी रिपोर्ट

    प्रधानमंत्री अमेरिका की यात्रा पूरी कर स्वदेश रवाना हुए
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी अमेरिका यात्रा पूरी करके शुक्रवार को भारत के लिए रवाना हो गए. इस यात्रा के दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी, रक्षा एवं सुरक्षा, ऊर्जा तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों सहित विभिन्न विषयों पर उच्च स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता की.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    India will get F-35 fighter aircraft PM Modi Visit US: Prime Minister meets President TRUMP; India-America announced a big leap in defense sector
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JSSC ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी की, आपत्ति दर्ज करने के लिए मिलेगा एक अवसर

    April 22, 2026

    Jharkhand : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने झारखंड सरकार से ओबीसी से संबंधित शिकायतों पर मांगी रिपोर्ट

    April 22, 2026

    Jharkhand Police Encounter : पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

    April 22, 2026
    Recent Post

    JSSC ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा की मॉडल उत्तर कुंजी जारी की, आपत्ति दर्ज करने के लिए मिलेगा एक अवसर

    April 22, 2026

    Jharkhand : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने झारखंड सरकार से ओबीसी से संबंधित शिकायतों पर मांगी रिपोर्ट

    April 22, 2026

    Jharkhand Police Encounter : पूर्व पार्षद और जमीन कारोबारी की हत्या के आरोपी का पुलिस ने किया एनकाउंटर

    April 22, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 494.12 अंक लुढ़का

    April 22, 2026

    Jamshedpur : बहरागोड़ा के पानीपाड़ा गांव के निकट स्वर्णरेखा नदी से मिले बम को सेना ने किया डिफ्यूज, जोरदार धमाके के साथ आसमान में कई मीटर तक धुएं का उठा गुब्बार

    April 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group