Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»INDIA-AMERICA ने 500 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा, अधिक तेल- गैस और हथियार भी खरीदेगा भारत; इस वर्ष समझौते पर बातचीत की हो सकती है घोषणा
    Breaking News

    INDIA-AMERICA ने 500 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा, अधिक तेल- गैस और हथियार भी खरीदेगा भारत; इस वर्ष समझौते पर बातचीत की हो सकती है घोषणा

    News DeskBy News DeskFebruary 14, 2025Updated:February 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Washington.भारत और अमेरिका ने इस साल तक पारस्परिक रूप से लाभकारी महत्वाकांक्षी व्यापार समझौते के पहले चरण को पूरा करने पर सहमति व्यक्त की है. इसके साथ ही दोनों देशों ने 2030 तक वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार को 500 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साथ ही आगाह किया कि भारत पर जवाबी शुल्क लगाने से अमेरिका परहेज नहीं करेगा. ट्रंप ने बृहस्पतिवाार को (भारतीय समयानुसार शुक्रवार को) व्हाइट हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेजबानी की. इस दौरान दोनों नेताओं ने शुल्क से संबंधित मुद्दों पर व्यापक रूप से चर्चा की. यह बैठक अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा अमेरिका के सभी व्यापारिक साझेदारों पर जवाबी शुल्क लगाने की नीति की घोषणा किए जाने के कुछ ही घंटों बाद हुई.

    ट्रंप और मोदी ने प्रमुख क्षेत्रों में समग्र संबंधों को व्यापक बनाने के लिए ‘21वीं सदी के लिए यूएस-इंडिया कॉम्पैक्ट’ (सैन्य साझेदारी, त्वरित वाणिज्य तथा प्रौद्योगिकी के लिए अवसर उत्पन्न करने) नामक एक नई पहल की शुरुआत की. इस पहल का उद्देश्य सहयोग के प्रमुख स्तंभों में परिवर्तनकारी बदलाव लाना है.

    मोदी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने घोषणा की कि वह और मोदी एक समझौते पर सहमत हुए हैं, जिससे भारत को अमेरिका से अधिक तेल व गैस आयात करने में सुविधा होगी. इससे भारत के साथ अमेरिका का व्यापार घाटा कम होगा. ट्रंप ने पत्रकारों के साथ बातचीत में भारत द्वारा कुछ अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए आयात शुल्क को ‘‘बहुत अनुचित’’ और ‘‘कड़ा’’ बताया.

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    भारत और अमेरिका के बीच पिछले साल द्विपक्षीय व्यापार करीब 130 अरब डॉलर था और भारत का व्यापार घाटा फिलहाल करीब 45 अरब डॉलर है. मोदी ने कहा, ‘‘आज हमने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना से अधिक बढ़ाकर 500 अरब डॉलर करने का लक्ष्य रखा है. हमारी टीम पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौते को शीघ्र पूरा करने के लिए काम करेंगी. उन्होंने कहा, ‘‘ हम भारत की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तेल तथा गैस व्यापार को मजबूत करेंगे। ऊर्जा अवसंरचना में निवेश भी बढ़ाया जाएगा. अधिकारियों के अनुसार, दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए आपसी प्रतिबद्धता जाहिर की.

    सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बाजार पहुंच के संबंध में दोनों पक्षों की चिंताओं और भारत तथा अमेरिका जैसे देशों में खपत का लाभ उठाने वाली अधिक क्षमता वाले ‘‘अन्य क्षेत्रों’’ से उत्पन्न चिंताओं पर विस्तृत चर्चा की.
    संयुक्त बयान के अनुसार, मोदी और ट्रंप ने निष्पक्षता, राष्ट्रीय सुरक्षा और रोजगार सृजन सुनिश्चित करने वाली वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका-भारत व्यापार संबंधों को बढ़ाने का संकल्प लिया.

    Noel Tata: ट्रेंट के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे नोएल टाटा, बोले-74वीं सालाना आम बैठक चेयरमैन के तौर पर उनकी आखिरी एजीएम होगी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    gas and weapons; Negotiations on the agreement may be announced this year INDIA-AMERICA sets trade target of $500 billion; India will also buy more oil
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    June 25, 2026

    Noel Tata: ट्रेंट के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे नोएल टाटा, बोले-74वीं सालाना आम बैठक चेयरमैन के तौर पर उनकी आखिरी एजीएम होगी

    June 25, 2026

    Jharkhand JOB: सीएम हेमंत सोरेन ने 262 खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा, बोले-विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भर रही है झारखंड सरकार

    June 25, 2026
    Recent Post

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    June 25, 2026

    Noel Tata: ट्रेंट के चेयरमैन पद से सेवानिवृत्त होंगे नोएल टाटा, बोले-74वीं सालाना आम बैठक चेयरमैन के तौर पर उनकी आखिरी एजीएम होगी

    June 25, 2026

    Jharkhand JOB: सीएम हेमंत सोरेन ने 262 खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा, बोले-विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को भर रही है झारखंड सरकार

    June 25, 2026

    Tata Steel Grade Riviaion: टाटा स्टील कर्मचारियों का 7 साल के लिए हुआ ग्रेड रिवीजन समझौता, 30,793 रुपए तक बढ़ा वेतन

    June 25, 2026

    PATNA NEWS: गुरपा-गझंडी की खतरनाक सुरंगों से गुजरी कोयला लदी मालगाड़ी, GM छत्रसाल सिंह ने इंजन में बैठकर परखी ट्रैक की ताकत

    June 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group