Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»illegal immigrant indian: आज रात भारत के 119 अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों के दूसरे जत्थे को लेकर अमृतसर पहुंचेगा अमेरिकी सैन्य विमान
Breaking News

illegal immigrant indian: आज रात भारत के 119 अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों के दूसरे जत्थे को लेकर अमृतसर पहुंचेगा अमेरिकी सैन्य विमान

News DeskBy News DeskFebruary 15, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Washington. अमेरिका का एक सैन्य विमान देश में अवैध रूप से रह रहे 119 भारतीयों को लेकर शनिवार रात अमृतसर पहुंचेगा. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. यह डोनाल्ड ट्रंप के पिछले महीने अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद यहां से निर्वासित किया जाने वाला भारतीयों का दूसरा जत्था होगा. महीने की शुरुआत में अमेरिका का एक सैन्य विमान भारत के विभिन्न राज्यों के 104 अवैध प्रवासियों को लेकर अमृतसर पहुंचा था. ट्रंप प्रशासन ने अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत इन लोगों को भारत निर्वासित किया था. सूत्रों ने बताया कि एक सैन्य विमान 119 भारतीयों को लेकर 15 फरवरी को पंजाब के अमृतसर पहुंचेगा. उन्होंने कहा कि विमान के शनिवार रात करीब 10 बजे अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने की उम्मीद है. सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका से निर्वासित किए जाने वाले 119 अवैध भारतीय प्रवासियों में पंजाब के 67, हरियाणा के 33, गुजरात के आठ, उत्तर प्रदेश के तीन, गोवा, महाराष्ट्र और राजस्थान के दो-दो और हिमाचल प्रदेश व जम्मू-कश्मीर का एक-एक व्यक्ति शामिल है.

ट्रंप प्रशासन अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों के दूसरे जत्थे को ऐसे समय में निर्वासित करेगा, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाशिंगटन में ट्रंप के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मानव तस्करी के उस ‘‘पारिस्थितिकी तंत्र’’ के खिलाफ लड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया, जो आम परिवारों के लोगों को बड़े सपनों और वादों का झांसा देकर दूसरे देशों में अवैध प्रवासियों के रूप में बसाने में संलिप्त है.

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026
Recent Post

South Eastern Railway:छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को राहत, शालीमार-एलटीटी के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: डुमरिया और मुसाबनी में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, 35 लीटर चुलाई शराब समेत भारी मात्रा में शराब जब्त

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20 नवंबर से मनेगा 27वां श्याम जन्मोत्सव, फूलों से सजेगा बाबा का भव्य दरबार

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सिक्कों की दुनिया में खोए बच्चे, 16 महाजनपदों से आधुनिक भारत तक का इतिहास करीब से देखा

November 18, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 25 साल बाद घर लौटे संतोष साहू को परिजनों ने रखने से किया इनकार, ‘सम्पूर्ण आश्रय’ ने पुरुष आश्रय गृह में दिलाया सहारा

November 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group