Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CBSE ने किया आगाह; 10वीं और 12वीं Board Exam के प्रश्न पत्र लीक के फर्जी दावों के प्रति सतर्क रहें अभिभावक
    Breaking News

    CBSE ने किया आगाह; 10वीं और 12वीं Board Exam के प्रश्न पत्र लीक के फर्जी दावों के प्रति सतर्क रहें अभिभावक

    News DeskBy News DeskFebruary 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अभिभावकों एवं छात्रों से सोमवार को आग्राह किया कि वे कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के बारे में सोशल मीडिया पर किए जा रहे झूठे दावों के प्रति सतर्क रहें. अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा है और गलत सूचना फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया मंच यूट्यूब, फेसबुक, ‘एक्स’ और अन्य पर बोर्ड की परीक्षा (2025) का प्रश्न पत्र लीक होने की अफवाह फैला रहे हैं और प्रश्न पत्र उपलब्ध कराने के दावे कर रहे हैं.

    अधिकारी ने बताया, ‘‘ये दावे निराधार हैं और इनका उद्देश्य छात्रों और अभिभावकों के बीच अनावश्यक भय पैदा करना है. सीबीएसई सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा है और गलत सूचना फैलाने के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई हैं और यह चार अप्रैल को समाप्त होंगी. अधिकारी ने कहा, बोर्ड इन अपराधियों की पहचान करने और उन पर मुकदमा चलाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है. ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले छात्रों को सीबीएसई के अनुचित नियमों और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की प्रासंगिक धाराओं के तहत परिणाम भुगतने होंगे.

    Illegal Mining Accident: बंद पड़ी खदान में अवैध खनन के दौरान गैस रिसाव से 4 लोगों की मौत

    उन्होंने बताया, ‘‘अभिभावकों से अनुरोध है कि वे अपने बच्चों को सलाह दें कि वे असत्यापित सूचनाओं पर ध्यान न दें या उन पर विश्वास न करें क्योंकि इससे परीक्षा प्रक्रिया बाधित होती है. छात्रों, अभिभावकों और विद्यालयों सहित सभी हितधारकों को सटीक जानकारी के लिए केवल सीबीएसई की वेबसाइट और सत्यापित सार्वजनिक चैनल पर प्रसारित जानकारी पर ही भरोसा करना चाहिए.

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खनन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Illegal Mining Accident: बंद पड़ी खदान में अवैध खनन के दौरान गैस रिसाव से 4 लोगों की मौत

    June 13, 2026

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खनन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

    June 13, 2026

    Ghatsila: धालभूमगढ़-चाकुलिया मुख्य सड़क पर सातकटिया जंगल के पास आपस में टकराये दो बाइक, दोनों गंभीर

    June 13, 2026
    Recent Post

    Illegal Mining Accident: बंद पड़ी खदान में अवैध खनन के दौरान गैस रिसाव से 4 लोगों की मौत

    June 13, 2026

    Jamshedpur: पटमदा प्रखंड के कांकु गांव में प्रस्तावित पत्थर खनन के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

    June 13, 2026

    Ghatsila: धालभूमगढ़-चाकुलिया मुख्य सड़क पर सातकटिया जंगल के पास आपस में टकराये दो बाइक, दोनों गंभीर

    June 13, 2026

    Road Accident: श्रद्धालुओं की कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, चार लोगों की मौत, एक गंभीर

    June 13, 2026

    Railway: लूटपाट का विरोध करने पर यात्री को चलती ट्रेन में गोली मारी, झारखंड का युवक अपनी पत्नी के साथ जनसाधारण एक्सप्रेस में कर रहा था सफर

    June 13, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group