Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Elon Musk ने India में शुरू की भर्तियां, तो Trump बोले, अगर भारत में TESLA ने फैक्ट्री लगायी तो यह अमेरिका के साथ अन्याय होगा
    Breaking News

    Elon Musk ने India में शुरू की भर्तियां, तो Trump बोले, अगर भारत में TESLA ने फैक्ट्री लगायी तो यह अमेरिका के साथ अन्याय होगा

    News DeskBy News DeskFebruary 20, 2025Updated:February 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Washington. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर एलन मस्क की टेस्ला कंपनी भारत के शुल्क से बचने के लिए वहां फैक्टरी का निर्माण करती है, तो यह अमेरिका के प्रति अन्याय होगा. ट्रंप की यह टिप्पणी शुल्क में उल्लेखनीय वृद्धि करने के उनके बयानों के बीच आई है. अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में 13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक से कुछ घंटे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की थी. हाल में ‘फॉक्स न्यूज’ के सीन हैनिटी के साथ साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि उनकी बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि भारत दुनिया में सबसे अधिक शुल्क वसूलता है. ट्रंप ने कहा कि मस्क के लिए भारत में कार बेचना ‘‘असंभव’’ है.

    उन्होंने कहा, ‘दुनिया का हर देश हमारा फायदा उठाता है और वे शुल्क लगाकर ऐसा करते हैं… उदाहरण के लिए भारत में व्यावहारिक रूप से कार बेच पाना असंभव है. ट्रंप ने साक्षात्कार में कहा, ‘‘अगर वह (मस्क) भारत में फैक्टरी बनाते हैं तो ठीक है, लेकिन यह हमारे साथ अन्याय होगा। यह बहुत अनुचित है. सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) के प्रमुख मस्क भी इस साक्षात्कार के दौरान मौजूद थे.

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    कुछ दिन पहले इलेक्ट्रिक कार निर्माता ‘टेस्ला’ ने भारत में विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली थी, जिसमें ‘बिजनेस ऑपरेशन एनालिस्ट’ और ‘कस्टमर सपोर्ट स्पेशलिस्ट’ शामिल हैं. इस कदम को कंपनी के देश में प्रवेश के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. कंपनी की वेबसाइट पर प्रकाशित नौकरी के भर्ती आवेदन के अनुसार, ये पद ‘मुंबई उपनगरीय’ क्षेत्र के लिए हैं. साक्षात्कार के दौरान ट्रंप ने कहा कि उन्होंने मोदी के साथ शुल्क के मुद्दे पर चर्चा की. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा… आपको यह करना होगा. हम आपके साथ बहुत निष्पक्ष रहेंगे.
    जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत द्वारा लगाए गए शुल्क 36 प्रतिशत हैं, इस पर ट्रंप ने कहा, ‘‘यह बहुत बहुत ज्यादा है.

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    मस्क ने कहा, ‘‘यह 100 प्रतिशत है – ऑटो आयात 100 प्रतिशत है. राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘‘हम यहां जो करने जा रहे हैं, वह है जवाबी शुल्क. हम जवाबी शुल्क लगाएंगे. आप जो भी हमसे शुल्क वसूलेंगे हम आप पर भी उतना ही शुल्क लगाएंगे.मस्क ने कहा, ‘‘ ये ठीक बात है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    it will be injustice to America. Trump said that if TESLA factory is set up in India When Alan Mask started recruitment in India
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना-2027 को लेकर बढ़ी हलचल, उपायुक्त आवास से हुई मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत

    June 4, 2026
    Recent Post

    SERAIKELA NEWS: सरायकेला के कुचाई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 अवैध शराब भट्टियां ध्वस्त, 1300 किलो महुआ नष्ट

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: एमजीएम अस्पताल को पानी देने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने वाटर टावर निर्माण में देरी पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जनगणना-2027 को लेकर बढ़ी हलचल, उपायुक्त आवास से हुई मकान सूचीकरण कार्य की शुरुआत

    June 4, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मानसून से पहले एक्शन में JNAC, उप नगर आयुक्त ने किया बड़े नालों की सफाई का औचक निरीक्षण

    June 4, 2026

    DHANBAD NEWS: धनबाद रेल मंडल में रेलवे का बड़ा एक्शन, मेगा टिकट चेकिंग अभियान में कटे हजारों चालान

    June 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group