Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Jamshedpur»डीबीएमएस कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन, मातृभाषा में छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुति
    Jamshedpur

    डीबीएमएस कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन, मातृभाषा में छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुति

    News DeskBy News DeskFebruary 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. डी.बी.एम.एस कॉलेज के सभागार में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ रंभा कालेज की प्राचार्या डॉ.कल्याणी कबीर, डी.बी.एम.एस. कॉलेज की सचिव श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन , सह-सचिव श्रीमती सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉक्टर जूही समर्पिता एवं उप प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया . मुख्य अतिथि डॉक्टर कल्याणी कबीर ने कहा कि भाषाई ज्ञान विभिन्न समुदायों के बीच अपनत्व को बढ़ाता है. भारत की सभी संस्कृतियों को अपनाना चाहिए. खुले मन से सभी भाषाओं को स्वीकार करना चाहिए, जिससे सारा संसार अपना लगेगा. उन्होंने कहा कि जीवन में मातृभाषा की आवश्यकता क्यों है और हम मातृभाषा का सरक्षण कैसे करें इसपर चिंतन करने की आवश्यकता है.

    प्रथम सेमेस्टर के छात्रों ने अपनी मातृभाषा जैसे-अंग्रेजी , संथाली , तेलगु , राजस्थानी , मलयालम , ओड़िया , बांग्ला , खोरठा , मैथली , मगही आदि में अपनी अपनी भावनाएं व्यक्त की. प्रथम सेमेस्टर की छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न मातृभाषाओं में कविता की प्रस्तुति दी गई. सुदीप प्रमाणिक ka तकनीकी सहयोग था.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    अमृता चौधरी के निर्देशन में भाषाई विविधता को बढ़ावा के महत्व को प्रस्तुत किया गया. इस अवसर पर कॉलेज की प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने कश्मीर, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, केरल, बिहार ,झारखंड और बंगाल आदि राज्यों की मातृभाषा के गीत एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी. पामेला घोष दत्ता के निर्देशन में छात्रों ने जीवन के रंग नदियों के संग विभिन्न भारतीय भाषाओं में बेहतरीन प्रस्तुति दी.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    यह कार्यक्रम कॉलेज के लिए लिटरेसी क्लब द्वारा कॉलेज प्रांगण में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकुर कुमार रोहित पोद्दार, तनुश्री शाह ,नैंसी आनंद और उसकी टीम, प्रभा किरण और नीतू कुमारी सहित तमाम छात्र छात्राओं की सराहनीय भूमिका रही. इस अवसर पर डॉ सुरीन भुल्लर सिंह, पामेला घोष दत्ता,अर्चना कुमारी ,कंचन तिवारी,मौसमी दत्ता ,अंजलि गणेशन,एंजेल मुंडा ,काजल महतो, मीनाक्षी चौधरी ,पूनम कुमारी, अभिजीत, बीरेन्द्र पाण्डेय, जूलियन एंथोनी सहित कर्मचारी उपस्थित थे. अंत में धन्यवाद ज्ञापन रीमा राय ने दिया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    International Mother Language Day was organized in DBMS College students gave presentation in their mother tongue
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group