Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Politics»झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू पहुंचे चाईबासा, कहा : आदिवासी और मूलवासियों को लेकर जाएंगे आगे
    Politics

    झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू पहुंचे चाईबासा, कहा : आदिवासी और मूलवासियों को लेकर जाएंगे आगे

    News DeskBy News DeskFebruary 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा.  झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू शनिवार को कोल्हान प्रमंडल के मुख्यालय पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पहुंचे. उन्होंने कांग्रेस भवन चाईबासा में कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला – खरसावां तथा पूर्वी सिंहभूम के प्रखंड, नगर और मंडल के अध्यक्षों संग बैठक की.

    बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि उन्होंने कहा कि यह नहीं सोचना है कि दूसरे दल राज्‍य के आदिवासी और मूलवासियों को आगे लेकर जाएंगे. उन्‍हें कांग्रेस पार्टी ही आगे लेकर जाएगी.

    इस मौके पर प्रभारी ने नेता और कार्यकर्ताओं को पांच मंत्र दिए, जिसमें कार्यकर्ताओं को सम्मान, संगठन की मजबूती, युवा और महिला नेताओं को मौका, एससी-एसटी-ओबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय से नेता बनाना और सरकार एवं संगठन के बीच बेहतर तालमेल के साथ जनता से किए वायदे को पूरा करना शामिल है.के राजू ने कहा कि वह झारखंड में संगठन को चलाने के लिए नहीं, बल्कि सभी के सहयोग से आगे बढ़ाने और मजबूत करने के लिए वे आए हैं.

    Jamshedpur: भाजपा नेता नीरज सिंह और विश्वनाथ मंडल तीन दिन के रिमांड पर, 72 घंटे और पूछताछ करेगी पुलिस, खुल सकते है हिमांशु हत्याकांड के कई राज

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि यह वर्ष संगठन सृजन का वर्ष है और हमें संगठन की अंतिम इकाई तक को मजबूत करना है. हम जिन ग्राम, वार्ड, मोहल्ले में रहते हैं, उस स्तर तक संगठन को लेकर जाना है.

    विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि राज्य में जातीय जनगणना, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण सबसे प्रमुख मुद्दा है. कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि के. राजू ने देश में विकास कार्यों के सोशल ऑडिट की शुरुआत की थी. झारखंड में भी सोशल ऑडिट होगा.

    Jamshedpur : चार दिन में जांच की संख्या हर हाल में एक लाख तक पहुंचाएं, स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने मलेरिया प्रसार रोकने के दिये निर्देश

    जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने भी विचार व्‍यक्‍त किया. बैठक को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, देवेन्द्र नाथ चांपिया, बंधु तिर्की, पूर्व मेयर रामा खलखो, कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर दास समेत अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया.

    बैठक में विजय खां, जोसाय मार्डी, केदार पासवान, गजेंद्र सिंह, सुनीत शर्मा, अशोक चौधरी, त्रिशानु राय, संजीव श्रीवास्तव, देबू चटर्जी, बालेमा कुई, लक्ष्मण हासदा, आनंद सिंकु समेत अन्य मौजूद थे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Will go forward with tribals and indigenous people
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश को अवैध उगाही एवं सरकारी राजस्व की बंदरबांट के लिए कौन प्रदान कर रहा है सुरक्षा कवच ? 

    June 8, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    June 5, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश के कार्यकाल में चल रही विकास की योजनाएं जनता की सुविधा और विकास के लिए कम और कमीशनखोरी और बंदरबांट के लिए अधिक हो रही है संचालित?

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: भाजपा नेता नीरज सिंह और विश्वनाथ मंडल तीन दिन के रिमांड पर, 72 घंटे और पूछताछ करेगी पुलिस, खुल सकते है हिमांशु हत्याकांड के कई राज

    July 10, 2026

    Jamshedpur : चार दिन में जांच की संख्या हर हाल में एक लाख तक पहुंचाएं, स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने मलेरिया प्रसार रोकने के दिये निर्देश

    July 10, 2026

    Chakulia: उपायुक्त राजीव रंजन ने चाकुलिया अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, दिये ये निर्देश

    July 10, 2026

    Jamshedpur: कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने की हिमांशु हत्याकांड की समीक्षा, SIT को दिए ये निर्देश

    July 10, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग

    July 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group