Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»Anand Mohan फिर जाएंगे जेल, Supreme court ने सजा में छूट का आदेश रद्द किया, एक महीने में सरेंडर करने का निर्देश
Bihar

Anand Mohan फिर जाएंगे जेल, Supreme court ने सजा में छूट का आदेश रद्द किया, एक महीने में सरेंडर करने का निर्देश

News DeskBy News DeskNovember 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने 1994 में गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे पूर्व सांसद आनंद मोहन को बिहार सरकार की ओर से दी गई सजा में छूट बृहस्पतिवार को रद्द कर दी। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ ने पूर्व सांसद को एक महीने के भीतर संबंधित अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया। पीठ ने कहा कि मोहन को दी गई सजा में छूट का आदेश उचित नहीं था और कानूनी कसौटी पर खरा नहीं उतरता, क्योंकि राहत देने के मामले में निचली अदालत के न्यायाधीश की राय पर गलत तरीके से विचार किया गया था।

उच्चतम न्यायालय ने मोहन को सजा में छूट देने संबंधी बिहार सरकार की 24 अप्रैल 2023 की अधिसूचना रद्द कर दी। इसके साथ ही अदालत ने बिहार कारागार नियमावली में किए गए उस संशोधन को भी निरस्त कर दिया, जिसके तहत ड्यूटी पर तैनात लोक सेवक की हत्या के दोषियों की समय से पहले रिहाई पर लगा प्रतिबंध हटा दिया गया था। हालांकि, पीठ ने स्पष्ट किया कि बिहार सरकार को मोहन की सजा में छूट देने से रोका नहीं गया है, लेकिन इसके लिए उचित कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा।

Tata Sons में अब आर-पार की लड़ाई! चंद्रशेखरन की तीसरी बार नियुक्ति के खिलाफ अदालत पहुंचा Tata Trust, मुकदमा दायर

अदालत ने कहा कि सजा में छूट देने की नई प्रक्रिया उनके एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करने के बाद ही शुरू की जा सकती है। तेलंगाना निवासी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी जी. कृष्णैया की 1994 में मुजफ्फरपुर जिले में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। उस समय उनका वाहन गैंगस्टर छोटन शुक्ला की अंतिम यात्रा से आगे निकलने की कोशिश कर रहा था।

CM हेमंत सोरेन ने संशोधित खान कानून के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया, सालाना 13,000 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का दावा

उस समय विधायक रहे आनंद मोहन इस अंतिम यात्रा में शामिल थे। उन पर भीड़ को कृष्णैया की हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था।
दिवंगत अधिकारी की पत्नी उमा कृष्णैया ने याचिका दायर कर आनंद मोहन को दी गई सजा में छूट के आदेश को चुनौती दी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons में अब आर-पार की लड़ाई! चंद्रशेखरन की तीसरी बार नियुक्ति के खिलाफ अदालत पहुंचा Tata Trust, मुकदमा दायर

November 26, 2026

CM हेमंत सोरेन ने संशोधित खान कानून के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया, सालाना 13,000 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का दावा

November 26, 2026

Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 363.12 अंक चढ़ा, फायदे में चल रही टाटा स्टील

November 26, 2026
Recent Post

Tata Sons में अब आर-पार की लड़ाई! चंद्रशेखरन की तीसरी बार नियुक्ति के खिलाफ अदालत पहुंचा Tata Trust, मुकदमा दायर

November 26, 2026

Anand Mohan फिर जाएंगे जेल, Supreme court ने सजा में छूट का आदेश रद्द किया, एक महीने में सरेंडर करने का निर्देश

November 26, 2026

CM हेमंत सोरेन ने संशोधित खान कानून के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया, सालाना 13,000 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का दावा

November 26, 2026

Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 363.12 अंक चढ़ा, फायदे में चल रही टाटा स्टील

November 26, 2026

Tata Sons Controversy: नोएल टाटा ने टाटा संस की बोर्ड बैठक को लेकर कर दी बड़ी मांग, जानें क्या कहा?

November 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group