Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Sons Controversy: नोएल टाटा ने टाटा संस की बोर्ड बैठक को लेकर कर दी बड़ी मांग, जानें क्या कहा?
Headlines

Tata Sons Controversy: नोएल टाटा ने टाटा संस की बोर्ड बैठक को लेकर कर दी बड़ी मांग, जानें क्या कहा?

News DeskBy News DeskNovember 26, 2026Updated:November 26, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने टाटा संस की 30 नवंबर को होने वाली बोर्ड बैठक के एजेंडे में अपने उठाए मुद्दों को प्राथमिकता देने की मांग की है। उन्होंने बुधवार को कंपनी के सचिव को लिखे पत्र में कहा कि उनके मुद्दों पर अन्य प्रस्तावों से पहले चर्चा की जानी चाहिए। नोएल टाटा ने चार पन्नों के इस पत्र में कंपनी के आंतरिक नियमों (एओए) के अनुच्छेद 121बी का हवाला दिया है। इसके तहत किसी निदेशक की ओर से दिए गए नोटिस पर अन्य प्रस्तावों से पहले विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने 26 अक्टूबर को लिखे अपने पिछले पत्र में उठाए गए मुद्दों पर भी चर्चा की मांग दोहराई है। इन मुद्दों में टीवीएस मोटर कंपनी और हेनो वन वेयरहाउसिंग के बीच कारोबारी लेनदेन से जुड़ा कथित हितों का टकराव शामिल है। टीवीएस मोटर कंपनी का नेतृत्व वेणु श्रीनिवासन करते हैं, जबकि हेनो वन वेयरहाउसिंग में टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के परिवार की हिस्सेदारी है।

नोएल ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 11 सितंबर के पत्र, टाटा संस को सूचीबद्ध होने से बचाने के लिए उसके पुनर्गठन के प्रस्तावों और नकदी संकट से जूझ रहे शापूरजी पालोनजी (एसपी) समूह की वित्तपोषण संबंधी मांग पर भी चर्चा की जरूरत बताई है। एसपी समूह की टाटा संस में 18 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है।

Jharkhand Highcourt: फिल्म ‘रामायण’ के प्रदर्शन पर रोक के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर, प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग

पत्र में नोएल ने कहा है कि उनके उठाए मुद्दे बैठक के एजेंडे में छठे स्थान पर रखे गए हैं और उन्हें प्राथमिकता नहीं दी गई है। उन्होंने एजेंडे में बदलाव कर इन मुद्दों पर सबसे पहले चर्चा कराने की पुष्टि मांगी है। उनका कहना है कि आरबीआई के निर्देशों का अनुपालन कैसे किया जाए, इस पर चर्चा संबंधित कदम उठाने से पहले जरूरी है। नोएल ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनका ताजा पत्र 17 सितंबर की बोर्ड बैठक में पारित बताए गए प्रस्ताव की वैधता को स्वीकार करने के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने चंद्रशेखरन को फिर से चेयरमैन नियुक्त करने के प्रस्ताव पर अपना विरोध दोहराया है।

उन्होंने 17 सितंबर की बैठक से जुड़े विवरणों की मूल प्रति मांगी है। साथ ही, यह भी पूछा है कि आठ अक्टूबर को कार्यवृत्त में जिन संशोधनों का उन्होंने अनुरोध किया था, उनमें से प्रत्येक पर क्या कार्रवाई की गई।
नोएल ने आगामी बोर्ड बैठक की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग कराने और मांग किए जाने पर उसकी रिकॉर्डिंग निदेशकों को उपलब्ध कराने की भी मांग की है। इससे पहले वह 17 सितंबर की बैठक की रिकॉर्डिंग हासिल करने में सफल नहीं हुए थे। इस संबंध में टाटा संस और टाटा ट्रस्ट को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।

Tata Motors में मृतक कर्मी सुबोध पात्रो के परिवार को देगी 77 लाख मुआवजा, बेटे को ट्रेनिंग के बाद स्थायी नौकरी, समाजसेवी बंटी सिंह पिछले चार दिनों से कर रहे थे आंदोलन

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand Highcourt: फिल्म ‘रामायण’ के प्रदर्शन पर रोक के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर, प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग

November 26, 2026

Tata Motors में मृतक कर्मी सुबोध पात्रो के परिवार को देगी 77 लाख मुआवजा, बेटे को ट्रेनिंग के बाद स्थायी नौकरी, समाजसेवी बंटी सिंह पिछले चार दिनों से कर रहे थे आंदोलन

November 26, 2026

Jamshedpur: ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ के तहत हत्या से लेकर ब्राउन शुगर तक के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Recent Post

Tata Sons Controversy: नोएल टाटा ने टाटा संस की बोर्ड बैठक को लेकर कर दी बड़ी मांग, जानें क्या कहा?

November 26, 2026

Jharkhand Highcourt: फिल्म ‘रामायण’ के प्रदर्शन पर रोक के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर, प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग

November 26, 2026

Tata Motors में मृतक कर्मी सुबोध पात्रो के परिवार को देगी 77 लाख मुआवजा, बेटे को ट्रेनिंग के बाद स्थायी नौकरी, समाजसेवी बंटी सिंह पिछले चार दिनों से कर रहे थे आंदोलन

November 26, 2026

Jamshedpur: ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ के तहत हत्या से लेकर ब्राउन शुगर तक के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026

Jamshedpur: बच्चों के विरोध का दिखा असर, मानगो आजादनगर की जर्जर सड़क का निर्माण शुरू

November 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group