Ranchi . झारखंड उच्च न्यायालय में बुधवार को एक जनहित याचिका दायर कर रणबीर कपूर और यश अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ के सिनेमाघरों में प्रदर्शन पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया।
उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और याचिकाकर्ता संतोष कुमार सोनी ने याचिका में कहा कि फिल्म के कई दृश्यों में महाकाव्य रामायण को गलत तरीके से दर्शाया गया है।

जनहित याचिका में कहा गया कि फिल्म में महाकाव्य को गलत तरीके से दिखाए जाने से बहुसंख्यक समुदाय की भावनाएं आहत होती हैं। सोनी ने अदालत से सिनेमाघरों और अन्य मंचों पर फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक लगाने का अनुरोध किया।


