
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस” अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की कार्रवाई में हत्या, मारपीट, महिला अपराध और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े आरोपी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों पर हत्या, मारपीट, महिला अपराध तथा अवैध रूप से 24 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल 2.57 ग्राम) रखने और बिक्री करने का आरोप है। अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण और अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान का हिस्सा बताया गया है।


