Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»Stock Market :टॉप 10 में शामिल 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.65 लाख करोड़ की गिरावट, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान
    National

    Stock Market :टॉप 10 में शामिल 8 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.65 लाख करोड़ की गिरावट, टीसीएस को सबसे ज्यादा नुकसान

    News DeskBy News DeskFebruary 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    नई दिल्ली. घरेलू शेयर बाजार में सोमवार से शुक्रवार के कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 कंपनियों में से 8 के मार्केट कैप में 1.65 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आ गई. इनमें टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे अधिक नुकसान का सामना करना पड़ा. इसके अलावा टॉप 10 में शामिल दो कंपनियों के मार्केट कैप में इस सप्ताह 14,931.63 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

    इस सप्ताह के कारोबार के दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, इंफोसिस, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), हिन्दुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में कुल 1,65,784.90 करोड़ रुपये की गिरावट आई. रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में बढ़ोतरी हो गई. सोमवार से शुक्रवार के बीच हुए कारोबार के दौरान कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 53,185.89 करोड़ रुपये कम होकर 13,69,717.48 करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंच गया. इसी तरह भारती एयरटेल का मार्केट कैप 44,407.77 करोड़ रुपये घट कर 9,34,223.54 करोड़ रुपये हो गया.

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 18,235.45 करोड़ रुपये कम होकर 8,70,579.68 करोड़ रुपये के स्तर पर, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 17,962.62 करोड़ रुपये घट कर 5,26,684.38 करोड़ रुपये के स्तर पर, इंफोसिस का मार्केट कैप 17,086.61 करोड़ रुपये घट कर 7,53,700.15 करोड़ रुपये के स्तर पर, आईटीसी का मार्केट कैप 11,949.42 करोड़ रुपये कम होकर 5,01,750.43 करोड़ रुपये के स्तर, एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 2,555.53 करोड़ रुपये घट कर 12,94,152.82 करोड़ रुपये के स्तर पर और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 401.61 करोड़ रुपये गिर कर 6,43,955.96 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया.

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में मोबाइल गुम होने के बाद फोन पे खाते से निकल गए 10,462 रुपये

    रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 14,547.30 करोड़ रुपये उछल कर 16,61,369.42 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया. इसी तरह बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 384.33 करोड़ रुपये बढ़ कर 5,20,466.75 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया. मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 16,61,369.42 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही. इसके बाद टीसीएस (कुल मार्केट कैप 13,69,717.48 करोड़ रुपये), एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 12,94,152.82 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 9,34,223.54 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 8,70,579.68 करोड़ रुपये), इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 7,53,700.15 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 6,43,955.96 करोड़ रुपये), हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,26,684.38 करोड़ रुपये), बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,20,466.75 करोड़ रुपये) और आईटीसी (कुल मार्केट कैप 5,01,750.43 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Market cap of 8 of the top 10 companies declined
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: सिदगोड़ा में दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट सह जागरूकता शिविर, लंबित मामलों की सुनवाई के साथ सरकारी योजनाओं का मिला लाभ

    July 24, 2026

    Jamshedpur: MGM के तीन जूनियर डॉक्टर डिमना लेक के पास तालाब के पास कर रहे थे पार्टी, दो की डूबकर मौत, एक बच निकला

    July 24, 2026

    Sansad Monsoon session: विपक्ष के हंगामे के कारण लोकसभा और राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित, नहीं चल सका प्रश्नकाल

    July 24, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    July 25, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में मोबाइल गुम होने के बाद फोन पे खाते से निकल गए 10,462 रुपये

    July 25, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में प्रोक्योरमेंट लॉजिस्टिक्स विभाग में आईएल-3 स्तर के अधिकारी का तबादला

    July 25, 2026

    Jamshedpur: साकची के काशीडीह में चोरी, मकान मालिक गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने मानगो गए थे, चोरों ने हाथ किया साफ

    July 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: कांग्रेस के दोहरे रवैए के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला दहन कर युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेरा

    July 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group