Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली
    Breaking News

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    News DeskBy News DeskJuly 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribag. हज़ारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र के बुकरु गांव के पास शुक्रवार तड़के पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जबकि पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक पिस्टल और एक बाइक बरामद की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही हजारीबाग एसपी अमन कुमार और बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के अपराधी चंद्रगुप्त माइंस से लेवी वसूलने के लिए किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। इस सूचना के आधार पर केरेडारी थाना और पगार ओपी पुलिस ने संयुक्त रूप से बुकरु गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही अपराधियों ने जंगल की ओर भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में दो से तीन राउंड फायरिंग की।

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    इस दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी और एक को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। घायल अपराधी को प्राथमिक उपचार के लिए बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाद में, उसे बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हजारीबाग रेफर कर दिया गया। बताया गया कि अपराधियों ने भागने के दौरान हथियार फेंकने का प्रयास किया था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। एसपी अमन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार अपराधी राहुल दुबे गैंग से जुड़े हैं। वे इलाके में लेवी वसूली के लिए बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand: Encounter between police and criminals from the Rahul Dubey gang; one criminal shot in the leg. Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़ एक अपराधी के पैर में लगी गोली
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    July 25, 2026

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    July 25, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में मोबाइल गुम होने के बाद फोन पे खाते से निकल गए 10,462 रुपये

    July 25, 2026
    Recent Post

    Central Cabinet Dicision: प्रश्नपत्र लीक के लिए 10 साल तक की जेल की सजा, 10 करोड़ जुर्माने के प्रावधान वाले विधेयक के मसौदे को केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

    July 25, 2026

    BJP Protest: जेपीएससी और नीट मुद्दों को लेकर रांची और जमशेदपुर में भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया

    July 25, 2026

    Jharkhand: पुलिस और राहुल दुबे गैंग के अपराधियों के बीच मुठभेड़,एक अपराधी के पैर में लगी गोली

    July 25, 2026

    Jamshedpur: बर्मामाइंस में मोबाइल गुम होने के बाद फोन पे खाते से निकल गए 10,462 रुपये

    July 25, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील में प्रोक्योरमेंट लॉजिस्टिक्स विभाग में आईएल-3 स्तर के अधिकारी का तबादला

    July 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group