Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Kolhan University के बैंक खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 1.5 करोड़ निकासी के मामले में Chaibasa Police ने एक महिला समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार
    Breaking News

    Kolhan University के बैंक खाते से फर्जी हस्ताक्षर कर 1.5 करोड़ निकासी के मामले में Chaibasa Police ने एक महिला समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskFebruary 24, 2025Updated:February 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa.कोल्हान विश्वविद्यालय के टाटा कॉलेज के बैंक खाते से 1.58 करोड़ की राशि फर्जीवाड़ा के मामले का उद्भेदन चाईबासा पुलिस ने किया. इस मामले में एक महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से कुल 14 लाख 80 हजार रुपए नगद भी बरामद किया है. बता दें कि कुलसचिव कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के द्वारा मुफ्फसिल थाना, चाईबासा में एक आवेदन 19 फरवरी 2025 को समर्पित किया गया था. जिसमें कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के बैंक एकाउंट से अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा 1,58,96,800 रूपये की अवैध निकासी करने का उल्लेख किया गया था. कांड की गंभीरता एवं संवेदशीलता को देखते हुए त्वरित अनुसंधान एवं घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान एसपी के निर्देश पर SIT का गठन किया गया. इस कांड में त्वरित गति से तकनीकी बिन्दुओं पर कार्य प्रारंभ किया गया और कांड के उद्भेदन के लिए विशेष छापामारी दल का गठन कर ओड़िसा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राज्यों में तथा रामगढ़, राँची एवं बोकारो जिला में भेजा गया.

    विभिन्न स्थानों पर छापामारी किया गया. छापामारी के क्रम में तीन (03) अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए कुल 14,80,000/- रूपया नकद, मोबाईल फोन-05 पीस, एटीएम-01 पीस एवं बैंक चेक-73 पीस बरामद किया गया. चाईबासा पुलिस के द्वारा अनुसंधान करते हुए राज्य एवं राज्य से बाहर विभिन्न बैक से संपर्क कर इस कांड में अवैध रूप से निकासी राशि में से लगभग 93,00,000 रुपया को डेबिड फ्रीज करवाया गया. साथ ही वादी के खाता में Reimbursment की कार्रवाई बैंक के माध्यम से की जा रही है.

    Weather Alert: 28 जून तक दिन में सतायेगी उमस भरी गर्मी, शाम में बारिश के साथ बरसेगी राहत

    कांड में शेष संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं रूपये की बरामदगी हेतु चाईबासा पुलिस टीम के द्वारा लगातार छापामारी जारी है. पकड़ाये अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार किया है एवं गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
    ये हुए गिरफ्तार
    गिरफ्तार व्यक्तियों के नाम
    1.धनंजय कुमार प्रजापति, जिला-बोकारो,
    2. ESAF बैक कडरू शाखा, राँची के एसिस्टेंट मैनेजर संजय कुमार, जिला-रामगढ़
    3. येस बैंक, चास शाखा, बोकारो कर्मचारी अमृता शर्मा, जिला-बोकारो, झारखण्ड

    NCERT: नौवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की फर्जी किताब को लेकर एनसीईआरटी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को किया आगास

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa Police arrested 3 people including a woman in the case of withdrawal of Rs 1.5 crore by forging signatures from the bank account of Tata College of Kolhan University.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Weather Alert: 28 जून तक दिन में सतायेगी उमस भरी गर्मी, शाम में बारिश के साथ बरसेगी राहत

    June 25, 2026

    NCERT: नौवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की फर्जी किताब को लेकर एनसीईआरटी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को किया आगास

    June 25, 2026

    Railway IRCTC: राजधानी एक्सप्रेस के यात्री को बिरयानी में मक्खी मिली, केटरिंग फर्म पर लगा एक लाख रुपये का जुर्माना

    June 25, 2026
    Recent Post

    Weather Alert: 28 जून तक दिन में सतायेगी उमस भरी गर्मी, शाम में बारिश के साथ बरसेगी राहत

    June 25, 2026

    NCERT: नौवीं कक्षा की सामाजिक विज्ञान की फर्जी किताब को लेकर एनसीईआरटी ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को किया आगास

    June 25, 2026

    Railway IRCTC: राजधानी एक्सप्रेस के यात्री को बिरयानी में मक्खी मिली, केटरिंग फर्म पर लगा एक लाख रुपये का जुर्माना

    June 25, 2026

    Share Bazar: तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में तेजी, Sensex सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ा

    June 25, 2026

    NHAI Dicision: राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई ने तेज की कार्रवाई

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group