Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी में फायरिंग मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, महिला समेत 4 लोग गिरफ्तार, हथियार बरामद
    Breaking News

    Jamshedpur: जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी में फायरिंग मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन, महिला समेत 4 लोग गिरफ्तार, हथियार बरामद

    News DeskBy News DeskFebruary 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी में रविवार देर रात आपसी विवाद में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वालों में जाहिद हुसैन उर्फ विक्की, मो अरमान उर्फ पतला, समीर कालिंदी और निखत परवीन उर्फ पूजा शामिल हैं. पुलिस ने पूजा के पास से एक 7.65 एमएम की पिस्टल और 4 गोली बरामद की है. इस कांड का मुख्य आरोपी खुर्शीद उर्फ भाकुड़, निजाम और मुर्शीद अब भी फरार है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने उक्त जानकारी संवाददाता सम्मेलन में दी. गिरफ्तार आरोपियों में जाहिद हुसैन उर्फ विक्की का पुराना आपराधिक इतिहास है. मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने हथियार के अलावा 5 मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

    मंगलवार को एसएसपी कार्यालय के सभागार में जानकारी देते हुए सिटी एसपी ने बताया कि भाकुड़ और रोहित के बीच नशे का कारोबार को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था. कुछ दिन पूर्व रोहित ने भाकुड़ के घर के पास जाकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ भी किया था. जब भाकुड़ को इसके बारे में जानकारी मिली तो भाकुड़ अपने दोस्तों के साथ गरीब नवाज कॉलोनी के पास गया, जहां रोहित को देख कर उन लोगों ने रोहित के साथ मारपीट शुरू कर दी. फिर रोहित जान बचाने को लेकर इरशाद के घर की ओर भागा. जैसे ही इरशाद ने दरवाजा खोला भाकुड़ ने गाली चला दी, जो इरशाद के गर्दन को छूकर निकल गयी. उसके बाद सभी मौके से फरार हो गये.

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    4 people including woman arrested Jamshedpur: Police investigates firing case in Jugsalai Garib Nawaz Colony weapons recovered
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: RSS के रांची कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखे संदिग्ध

    June 17, 2026

    Teligram App: नीट-यूजी की पुन:परीक्षा से पहले भारत में ‘टेलीग्राम’ ऐप पर अस्थायी प्रतिबंध

    June 17, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

    June 17, 2026

    Jharkhand: रिश्तेदार की सगाई में आयी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार

    June 17, 2026

    Health Ministry : दवा की गुणवत्ता और मरीज की सुरक्षा को लेकर केंद्र सख्त, बिना डॉक्टर के पर्चे मेडिकल से नहीं मिलेगा कफ सिरप

    June 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group