


Ranchi.Jharkhand Tribal Advisory Council का गठन कर लिया गया है. अध्यक्ष मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बनाये गये हैं, जबकि उपाध्यक्ष मंत्री चमरा लिंडा बने हैं. अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. मार्च में टीएसी की पहली बैठक होगी. अभी तिथि की घोषणा नहीं की गयी है. टीएसी में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन भी शामिल हैं. 19 सदस्यीय टीएसी में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और चंपाई सोरेन भी शामिल किये गये हैं.
टीएसी में कुल 15 विधायक सदस्य के रूप में रखे गये हैं. ये विधायक हैं प्रो स्टीफन मरांडी, आलोक कुमार सोरेन, लुईस मरांडी, संजीव सरदार, सोनाराम सिंकू, जगत मांझी, दशरथ गगराई, सुदीप गुड़िया, राम सूर्य मुंडा, राजेश कच्छप, जिगा सुसारण होरो, नमन विक्सल कोंगाड़ी और रामचंद्र सिंह. मनोनीत सदस्य के रूप में पोटका निवासी जोसाई मार्डी व रांची के नारायण उरांव को शामिल किया गया है. विभागीय सचिव को कमेटी का सचिव बनाया गया है.



