Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Politics»BJP पर फिर भड़कीं Mamta; फर्जी मतदाताओं के पंजीकरण कराने का लगाया आरोप, अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी
    Politics

    BJP पर फिर भड़कीं Mamta; फर्जी मतदाताओं के पंजीकरण कराने का लगाया आरोप, अनिश्चितकालीन धरने की दी चेतावनी

    News DeskBy News DeskFebruary 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘‘निर्वाचन आयोग की मदद’ से मतदाता सूची में अन्य राज्यों के फर्जी मतदाताओं के नाम दर्ज करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो वह निर्वाचन आयोग के कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देंगी. बनर्जी ने यहां तृणमूल कांग्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए ज्ञानेश कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किए जाने पर भी सवाल उठाया और आरोप लगाया कि भाजपा संवैधानिक निकाय को ‘‘प्रभावित करने की कोशिश’’ कर रही है.

    उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा निर्वाचन आयोग के सहयोग से मतदाता सूची में किस तरह हेराफेरी कर रही है, यह बिल्कुल स्पष्ट है. बनर्जी ने कहा कि यदि मैं (2006 में भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान) 26 दिन की भूख हड़ताल कर सकती हूं, तो हम निर्वाचन आयोग के खिलाफ भी आंदोलन शुरू कर सकते हैं. यदि जरूरत पड़ी तो हम मतदाता सूची में सुधार और फर्जी मतदाताओं को हटाने की मांग को लेकर निर्वाचन आयोग के कार्यालय के समक्ष अनिश्चित काल के लिए धरना भी दे सकते हैं.

    Jamshedpur: भाजपा नेता नीरज सिंह और विश्वनाथ मंडल तीन दिन के रिमांड पर, 72 घंटे और पूछताछ करेगी पुलिस, खुल सकते है हिमांशु हत्याकांड के कई राज

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ‘दिल्ली और महाराष्ट्र में भी हरियाणा और गुजरात से मतदाताओं का नाम दर्ज कराके चुनावों में हेराफेरी करने की इसी तरह की रणनीति अपनाई थी. ममता ने कहा, ‘दिल्ली और महाराष्ट्र में भाजपा ने हरियाणा और गुजरात से फर्जी मतदाताओं का पंजीकरण कराके चुनाव जीते थे. पार्टी हरियाणा और गुजरात से इन फर्जी मतदाताओं को लाएगी और बंगाल में चुनाव जीतने की कोशिश करेगी, क्योंकि भाजपा जानती है कि अगर चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से हुए तो वह बंगाल में चुनाव कभी नहीं जीत सकती.बनर्जी ने भाजपा पर ‘निर्वाचन आयोग की मदद से पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में दूसरे राज्यों से आए फर्जी मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने’’ का आरोप लगाया.

    Jamshedpur : चार दिन में जांच की संख्या हर हाल में एक लाख तक पहुंचाएं, स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने मलेरिया प्रसार रोकने के दिये निर्देश

    तृणमूल सुप्रीमो ने कहा कि हम उन फर्जी मतदाताओं की पहचान करेंगे, जिन्हें भाजपा की मदद से मतदाता सूची में शामिल किया गया है. हम बाहरी लोगों (भाजपा) को बंगाल पर कब्जा करने की अनुमति नहीं देंगे. बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली (विधानसभा चुनाव) में जो किया है, उसे बंगाल में दोहराया नहीं जा सकता. उन्होंने यह टिप्पणी ऐसे समय में की है जब राज्य में राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है और सत्तारूढ़ तृणमूल एवं विपक्षी भाजपा दोनों ही चुनावी जंग के लिए कमर कस रही हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Mamta again got angry at BJP; accused them of registering fake voters warned of indefinite strike
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur Nagar Nigam: आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश को अवैध उगाही एवं सरकारी राजस्व की बंदरबांट के लिए कौन प्रदान कर रहा है सुरक्षा कवच ? 

    June 8, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    June 5, 2026

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश के कार्यकाल में चल रही विकास की योजनाएं जनता की सुविधा और विकास के लिए कम और कमीशनखोरी और बंदरबांट के लिए अधिक हो रही है संचालित?

    June 2, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: भाजपा नेता नीरज सिंह और विश्वनाथ मंडल तीन दिन के रिमांड पर, 72 घंटे और पूछताछ करेगी पुलिस, खुल सकते है हिमांशु हत्याकांड के कई राज

    July 10, 2026

    Jamshedpur : चार दिन में जांच की संख्या हर हाल में एक लाख तक पहुंचाएं, स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने मलेरिया प्रसार रोकने के दिये निर्देश

    July 10, 2026

    Chakulia: उपायुक्त राजीव रंजन ने चाकुलिया अंचल एवं प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, दिये ये निर्देश

    July 10, 2026

    Jamshedpur: कोल्हान DIG अनुरंजन किस्पोट्टा ने की हिमांशु हत्याकांड की समीक्षा, SIT को दिए ये निर्देश

    July 10, 2026

    Seraikella-Kharsawan: कफन ओढ़कर झारखंड आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी, सरकार से जल्द समाधान की मांग

    July 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group