Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chamoli Glaciar Accident: बदरीनाथ के पास माणा में हिमस्खलन होने से 57 मजदूर बर्फ के नीचे दबे, 16 को बाहर निकाला, अब भी दबे हैं 41मजदूर, रेस्क्यू जारी
    Breaking News

    Chamoli Glaciar Accident: बदरीनाथ के पास माणा में हिमस्खलन होने से 57 मजदूर बर्फ के नीचे दबे, 16 को बाहर निकाला, अब भी दबे हैं 41मजदूर, रेस्क्यू जारी

    News DeskBy News DeskFebruary 28, 2025Updated:February 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dehradun.उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी के बीच चमोली जिले में बदरीनाथ के पास माणा में शुक्रवार को हिमस्खलन से 41 मजदूर बर्फ में दब गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी. प्रदेश की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बताया कि निर्माण कार्य में लगे मजदूरों की सड़क किनारे बनी झोपड़ियों पर हुए हिमस्खलन 57 मजदूर बर्फ के नीचे दब गए थे. हालांकि, इनमें से 16 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. उन्होंने बताया कि दबे 41 अन्य मजूदरों को निकालने का कार्य जारी है. बदरीनाथ से करीब तीन किलोमीटर दूर माणा भारत-तिब्बत सीमा पर बसा आखिरी गांव है जो 3200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है.

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हिमस्खलन से बर्फ में दबे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के 57 मजदूरों में से 16 को बचा लिया गया है. बाकी को बचाने के प्रयास जारी हैं. बचाव अभियान में आईटीबीपी और अन्य विभागों की मदद ली जा रही है. हमारा आपदा प्रबंधन विभाग और प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द सभी को सुरक्षित बचा लिया जाए.
    मुख्य सचिव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस, सेना, सीमा सड़क संगठन, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), राज्य आपदा प्रतिवादन बल और आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा बचाव और राहत कार्य शुरू किया. रतूड़ी ने बताया कि खराब मौसम और लगातार गिर रही बर्फ के कारण बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है. उन्होंने बताया कि खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में हेलीकॉप्टर की सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं.

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    चंडीगढ़ स्थित रक्षा भूसूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने बृहस्पतिवार शाम पांच बजे चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में 2,400 मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित स्थानों पर 24 घंटे की अवधि के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी. देहरादून स्थित मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह इन जिलों में 3,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर स्थित स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है.

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    July 26, 2026

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026
    Recent Post

    CKP Rail Division के डिप्टी चीफ इंजीनियर चार लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, हावड़ा स्टेशन पर CBI की कार्रवाई, और दो लोग भी धराए

    July 26, 2026

    Saraikela: JSSC भर्ती ठगी मामले में चौका पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पांचवां आरोपी चंदन कुमार रांची से गिरफ्तार

    July 26, 2026

    Jamshedpur:टेल्को में नशेड़ी युवकों का खूनी तांडव, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, महिला समेत तीन घायल

    July 26, 2026

    Jharkhand: JMM ने प्रधान के इस्तीफे को बताया ‘बस शुरुआत’, Congress ने ‘छात्रों की जीत’ करार दिया, BJP ने जेपीएससी परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर CM हेमंत का इस्तीफा मांगा

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group