Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: विधानसभा ने 5,508 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित किया, जानें किसे कितना मिला आवंटन
    Breaking News

    Jharkhand: विधानसभा ने 5,508 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पारित किया, जानें किसे कितना मिला आवंटन

    News DeskBy News DeskMarch 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड विधानसभा ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 5,508 करोड़ रुपये के तीसरे अनुपूरक बजट पर चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया.वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने बृहस्पतिवार को तीसरा अनुपूरक बजट पेश किया. इसमें ऊर्जा विभाग को अधिकतम 971.80 करोड़ रुपये, ग्रामीण कार्यों के लिए 873.29 करोड़ रुपये और गृह, कारा और आपदा प्रबंधन के लिए 502.61 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया.बहस में हिस्सा लेते हुए भाजपा के राज सिन्हा ने कहा कि 2025-26 के मुख्य बजट से महज दो दिन पहले 5,508 करोड़ रुपये के तीसरे अनुपूरक बजट की जरूरत उनकी समझ से परे है. सिन्हा ने आरोप लगाया कि सरकार 2024-25 के लिए कुल बजट आवंटन का सिर्फ 60-65 प्रतिशत ही खर्च कर सकती है.

    उन्होंने दावा किया, कृषि क्षेत्र में सरकार सिर्फ 20-22 प्रतिशत ही खर्च कर सकती है.भाजपा के धनबाद से विधायक ने यह भी दावा किया कि पिछले दो साल में करीब 2.07 लाख सरकारी नौकरियां कम हुई हैं और अब सरकार के पास सिर्फ 1.59 लाख नौकरियां बची हैं. उन्होंने आरोप लगाया, “सरकार अपने सभी वादों पर विफल रही है. झारखंड में पलायन बहुत ज्यादा है क्योंकि युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही है. वित्त मंत्री ने कहा कि झारखंड में लगातार दो चुनाव – संसदीय और विधानसभा हुए, जिसके कारण वित्त वर्ष के लगभग पांच महीने आदर्श आचार संहिता के अंतर्गत चले गए.

    JAMSHEDPUR NEWS :डीसी राजीव रंजन का प्रखंड-अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का निर्देश

    तीसरे अनुपूरक बजट की जरूरत पर एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, इससे राजस्व व्यय और उत्पादन पर असर पड़ा है। कई विभागों ने कहा कि वे 2024-25 के लिए आवंटित बजट खर्च नहीं कर पाएंगे. इसलिए हमने ऐसे विभागों से कहा है कि वे अपना कोष लौटा दें ताकि इसे दूसरे विभागों को दिया जा सके. बहस के बाद अनुपूरक बजट को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी.

    JAMSHEDPUR NEWS ;चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    508 crore Jharkhand: Assembly passed supplementary budget of Rs 5 know who got how much allocation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :डीसी राजीव रंजन का प्रखंड-अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का निर्देश

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में बीएलए-2 का प्रशिक्षण आयोजित, उपायुक्त राजीव रंजन ने की त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने की अपील

    June 25, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :डीसी राजीव रंजन का प्रखंड-अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का निर्देश

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में बीएलए-2 का प्रशिक्षण आयोजित, उपायुक्त राजीव रंजन ने की त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने की अपील

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर, उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा

    June 25, 2026

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group