Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Trump Vs Zelensky Hot Talk: मुझे डिक्टेट मत करो… ट्रंप और जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में हो गयी ‘तू-तू, मैं-मैं’, अमेरिकी राष्ट्रपति ने बर्ताव को अपमानजनक करार दिया
    Breaking News

    Trump Vs Zelensky Hot Talk: मुझे डिक्टेट मत करो… ट्रंप और जेलेंस्की के बीच व्हाइट हाउस में हो गयी ‘तू-तू, मैं-मैं’, अमेरिकी राष्ट्रपति ने बर्ताव को अपमानजनक करार दिया

    News DeskBy News DeskMarch 1, 2025Updated:March 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    Washington. रूस से भिड़ने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की अब अमेरिका से भी भिड़ गए हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने के लिए आए जेलेंस्की ने सारी सीमाएं पार कर दीं. स्थिति ये हुई कि जेलेंस्की को वो सब कुछ सुनना पड़ा, जो किसी देश के राष्ट्रपति को आज तक नहीं सुनना पड़ा. व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स मीडिया के सामने बैठे हुए थे.

    इस ड्रामे की शुरुआत अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेन्स की बात से शुरू हुई. ट्रंप और जेलेंस्की में यहां पर तू-तू मैं-मैं वाली स्थिति आ जाती है. जेलेंस्की ट्रंप को पलटकर जवाब देते रहते हैं. ट्रंप-आपने हाथ में अब कुछ (कार्ड्स) नहीं बचा है. आप लाखों लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं. आप तीसरे विश्व युद्ध से खेल रहे हैं. आप जो कुछ कर रहे हैं, वह इस देश के लिए बहुत असम्मानजनक है.

    JAMSHEDPUR NEWS :डीसी राजीव रंजन का प्रखंड-अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का निर्देश

    दरअसल,  द्विपक्षीय वार्ता शुरू होते ही दोनों नेताओं में तीखी बहस शुरू हो गई. ट्रंप ने जेलेंस्की को कहा कि आप लाखों लोगों की जिंदगी से खेल रहे हैं. ट्रंप ने जेलेंस्की को यहां तक कह डाला कि आप तीसरे विश्व युद्ध का बीज बो रहे हैं, जबकि आपकी कोई हैसियत नहीं है. उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति को कहा कि आप हमारी वजह से इतने दिन युद्ध में टिके. अमेरिकी हथियारों की वजह से आप लड़ पा रहे है. ट्रंप और जेलेंस्की में बहस का स्तर इस कदर बिगड़ गया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति कहने लगे-आप मुझे बोलने का मौका नहीं दे रहे. वहीं ट्रंप ने कहा कि हमने 350 अरब डॉलर यूक्रेन को दिया. बातों ही बातों में ट्रंप ने मीडिया के सामने कह दिया कि आप मूर्ख राष्ट्रपति हैं. आपको समझौता करना ही होगा. ट्रंप ने जेलेंस्की को कहा कि आज से आपके बुरे दिन शुरू हो गए हैं. वहीं जेलेंस्की ने कहा कि हम कोई युद्ध विराम नहीं मानेंगे.

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की द्वारा सुरक्षा की गारंटी मांगे जाने पर जेलेंस्की के बर्ताव को अपमानजनक करार दिया. दरअसल, यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने का अमेरिका प्रयास कर रहा है और इसे लेकर ट्रंप और जेलेंस्की के बीच बैठक हुई जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति ने सुरक्षा की गारंटी मांगी.

    JAMSHEDPUR NEWS ;चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती

    ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा कि ऐसा करना अपमानजनक है. जेलेंस्की अपने देश को रूसी आक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए अमेरिकी सुरक्षा प्रतिबद्धताओं पर जोर दे रहे थे. ट्रंप ने कहा, ‘‘आप लाखों लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। आप तीसरे विश्व युद्ध को न्योता दे रहे हैं और आप जो कर रहे हैं वह देश के प्रति बहुत अपमानजनक है, यह वह देश है जिसने आपका बहुत अधिक समर्थन किया है. यूक्रेन के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को ट्रंप से मुलाकात की.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    main-main' altercation in the White House Trump Zelensky Hot Talk: Don't dictate me... Trump and Zelensky got into a 'tu-tu US President termed the behavior as insulting
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS :डीसी राजीव रंजन का प्रखंड-अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का निर्देश

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में बीएलए-2 का प्रशिक्षण आयोजित, उपायुक्त राजीव रंजन ने की त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने की अपील

    June 25, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS :डीसी राजीव रंजन का प्रखंड-अंचल कार्यालयों का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निपटारे का निर्देश

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ी, टीएमएच में भर्ती

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में बीएलए-2 का प्रशिक्षण आयोजित, उपायुक्त राजीव रंजन ने की त्रुटिरहित मतदाता सूची बनाने की अपील

    June 25, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने पर जोर, उपायुक्त ने की स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा

    June 25, 2026

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैंबर के सिक्का वितरण अभियान के तहत ₹5 लाख के सिक्कों का हुआ वितरण

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group