Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Garhwa: सड़क निर्माण कंपनी शिवालया कंस्ट्रक्शन के कैंप में प्रतिबंधित मांस, रोकने पर बंगाल के मजदूरों ने गार्ड को पीटा, तनाव बढ़ा तो 9 लोग हुए गिरफ्तार, जानें कैसे भड़का मामला
    Breaking News

    Garhwa: सड़क निर्माण कंपनी शिवालया कंस्ट्रक्शन के कैंप में प्रतिबंधित मांस, रोकने पर बंगाल के मजदूरों ने गार्ड को पीटा, तनाव बढ़ा तो 9 लोग हुए गिरफ्तार, जानें कैसे भड़का मामला

    News DeskBy News DeskMarch 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Garhwa. गढ़वा जिले के हूर मध्या गांव में स्थित एक सड़क निर्माण कंपनी के कैंप में प्रतिबंधित मांस मिलने से हड़कंप मच गया. जब कैंप के गार्ड ने इसका विरोध किया, तो वहां मौजूद मजदूरों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. यह घटना शनिवार की सुबह उस समय हुई जब एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर कैंप में कुछ सामान लेकर पहुंचा था. दरअसल, गढ़वा थाना क्षेत्र में शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य कर रही है. इस कंपनी का कैंप हूर मध्या गांव में नहर के पास स्थित है, जहां 9 मजदूर और एक गार्ड रहते हैं. शनिवार को एक व्यक्ति प्लास्टिक के झोले में कुछ सामान लेकर कैंप में आया, जिसे गार्ड गोविंद चौधरी ने रोका और उससे पूछताछ की. पहले तो इसे चिकन बताया गया, लेकिन जब गार्ड ने झोला खोला, तो उसमें प्रतिबंधित गो-अंश पाया गया. इस पर गार्ड ने विरोध किया, तो कैंप में मौजूद मजदूरों ने गार्ड के साथ मारपीट शुरू कर दी.

    गार्ड की मदद से घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई और जल्द ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई.घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ नीरज कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. पुलिस ने कैंप में मौजूद 9 मजदूरों को गिरफ्तार कर थाना ले आई. इन मजदूरों की पहचान पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर जिले के निवासी के रूप में की गई है.

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि प्रतिबंधित मांस को जब्त कर लिया गया है और अब उसका पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया जा रहा है. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और योगदान

    इस घटना ने क्षेत्र में गंभीर तनाव उत्पन्न कर दिया है. पुलिस का कहना है कि वे पूरी घटना की जांच करेंगे और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी असंतोष है, जो पुलिस और प्रशासन से जल्द से जल्द मामले का समाधान चाहते हैं.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    9 people were arrested Bengal workers beat up the guard Garhwa: Banned meat in the camp of road construction company Shivalaya Construction know how the matter flared up. when stopped when tension increased
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और योगदान

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS ;निर्जला एकादशी पर मारवाड़ी युवा मंच ने 3000 लोगों के बीच बांटा आम-पानी

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो की 72वीं जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किए उनके संघर्ष और योगदान

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :टाटानगर स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार, आरपीएफ-जीआरपी की बड़ी कार्रवाई

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बैंक कर्मचारियों का बिष्टुपुर में जोरदार प्रदर्शन, पुरानी पेंशन बहाली और सामाजिक सुरक्षा की उठाई मांग

    June 25, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :विधायक संजीव सरदार ने किया एकलव्य आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण, बदहाल व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश

    June 25, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group