Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»National»जीएसटी राजस्‍व संग्रह फरवरी में 9.1 फीसदी बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये
National

जीएसटी राजस्‍व संग्रह फरवरी में 9.1 फीसदी बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये

News DeskBy News DeskMarch 2, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

नई दिल्ली. वस्‍तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्‍व संग्रह से सरकार का खजाना फिर भर गया है. फरवरी महीने में जीएसटी राजस्‍व संग्रह सालाना आधार पर 9.1 फीसदी बढ़कर 1.84 लाख करोड़ रुपये रहा. हालांकि, जनवरी में जीएसटी राजस्‍व संग्रह 1.96 लाख करोड़ रुपये रहा था.
जीएसटी महानिदेशालय ने शनिवार को जारी आंकड़ों में बताया कि फरवरी माह में जीएसटी राजस्‍व संग्रह के जरिए 1.84 लाख करोड़ रुपये आए हैं. इस दौरान घरेल स्‍तर पर वस्तु एवं सेवाओं से प्राप्‍त राजस्व 10.2 फीसदी बढ़कर 1.42 लाख करोड़ रुपये रहा है. आयात राजस्व 5.4 फीसदी बढ़कर 41,702 करोड़ रुपये हो गया. जीएसटी संग्रह बढ़ने की वजह घरेलू लेन-देन के कारण मिला अधिक राजस्व है.
आंकड़ों के मुताबिक फरवरी महीने के दौरान केंद्रीय जीएसटी से 35,204 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी से 43,704 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी से 90,870 करोड़ रुपये और क्षतिपूर्ति उपकर से 13,868 करोड़ रुपये प्राप्‍त हुए हैं. फरवरी के दौरान जारी किए गए कुल रिफंड 20,889 करोड़ रुपये था, जो एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 17.3 फीसदी अधिक है.
जीएसटी महानिदेशालय के मुताबिक फरवरी 2025 में शुद्ध जीएसटी राजस्‍व संग्रह 8.1 फीसदी बढ़कर लगभग 1.63 लाख करोड़ रुपये रहा. एक साल पहले इसी अवधि में सकल और शुद्ध जीएसटी संग्रह क्रमश: 1.68 लाख करोड़ रुपये और 1.50 लाख करोड़ रुपये था.
उलेखनीय है कि अबतक सर्वाधिक जीएसटी संग्रह अप्रैल 2024 में 2.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है.

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026

Supreme Court…बच्चों को इंटरनेट तक पहुंचने का मौलिक अधिकार, उपयोग पर पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती

October 18, 2026
Recent Post

Tata Trust का बड़ा ऐलान, देशभर में खुलेंगे 50 नॉट-फॉर-प्रॉफिट अस्पताल, नोएल टाटा ने बताया मास्टरप्लान, परोपकार से जुड़े कार्यों के लिए दिए 1,556 करोड़ रुपये

October 18, 2026

BSL Plant Protest: प्रदर्शनकारियों ने स्टील प्लांट के सभी 11 गेट बंद किए, हजारों कर्मचारी हुए कैद, उत्पादन प्रभावित, आंदोलन जारी

October 18, 2026

CAP On Cancer Drugs: कैंसर की 137 दवाओं पर मुनाफा 30 प्रतिशत तक सीमित, खुदरा दाम होंगे कम, नयी कीमतें 9 नवंबर से लागू

October 18, 2026

Supreme Court…बच्चों को इंटरनेट तक पहुंचने का मौलिक अधिकार, उपयोग पर पूर्ण रोक नहीं लगाई जा सकती

October 18, 2026

Road Accident…MP में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मंदिर के पास श्रद्धालुओं को रौंदा, 13 की मौत, 40 से अधिक लोग घायल

October 18, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group