Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bokaro : चोरों ने लगायी जगदंबा ज्वेलर्स की दीवार में सेंध, 25 लाख के जेवर ले उड़े , देखती रह गयी पुलिस
    Breaking News

    Bokaro : चोरों ने लगायी जगदंबा ज्वेलर्स की दीवार में सेंध, 25 लाख के जेवर ले उड़े , देखती रह गयी पुलिस

    News DeskBy News DeskMarch 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    बोकारो.  बीएस सिटी थाना क्षेत्र के श्रीराम मंदिर मार्केट के जगदंबा ज्वेलर्स की दीवार में सेंधमारी कर लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के जेवर की चोरी बीती रात हो गयी. स्वर्ण व्यवसायी संजय वर्मा शनिवार सुबह 11 बजे दुकान खोलने पहुंचे. दुकान का शटर उठाया, तो दुकान में गहनों के खाली डब्बे बिखरे पड़े थे. दुकान के अंदर घुसे, तो दुकान के पीछे की दीवार में सेंधमारा हुआ दिखा. समझते देर नहीं लगी कि दुकान में चोरी हो चुकी है. चोरी गये जेवर का मिलान किया, तो लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के जेवर गायब थे. चोर शो-केस में रखा सारा जेवर चोरी हो गया था. दुकानदार श्री वर्मा ने डायल 112 पर पुलिस को घटना से अवगत कराया.

    घटना की सूचना मिलते ही दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित बीएस सिटी थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. डॉग स्क्वाड, फिंगर एक्सपर्ट टीम को बुलाकर जांच शुरू की. डॉग स्क्वायड टीम से कोई फायदा नहीं मिला, क्योंकि चोरों ने घटनास्थल पर कुछ भी सुराग नहीं छोड़ा था. घटनास्थल से एफएसएल टीम ने फिंगर के कई नमूने संग्रहित किये हैं. जांच के क्रम में आसपास की सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला. जांच के क्रम में दिखा कि चोर गिरोह दुकान के लॉकर को नहीं तोड़ पाये. अगर लॉकर टूट जाता, तो रखे बेशकीमती व बहुमूल्य जेवर भी गिरोह ले उड़ते. पुलिस को दुकान का सीसीटीवी कैमरा बंद मिला. मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने कहा कि श्रीराम मंदिर मार्केट में चोरी की घटना को लेकर जांच शुरू कर दी गयी है. बीएस सिटी थाना के पुलिस अधिकारी के साथ-साथ टेक्निकल टीम भी मामले को लेकर एक्टिव है. एक जगह सीसीटीवी में एक संदिग्ध देखा जा रहा है. जल्द ही मामले का खुलासा हो जायेगा.

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bokaro: Thieves broke into the wall of Jagdamba Jewelers police kept watching stole jewelry worth 25 lakhs
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    June 24, 2026

    Jamshedpur: सोनारी जी रोड में स्कूटी सवार दो उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट लिया, पीछे से आए और झपट्टा मारकर हुए फरार 

    June 24, 2026
    Recent Post

    JT20 Final Match: JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान भगदड़, कई जख्मी

    June 24, 2026

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group