Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Jharkhand»हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां योजना के लिए 13 हजार करोड़ का किया प्रावधान
Jharkhand

हेमंत सोरेन सरकार ने मंईयां योजना के लिए 13 हजार करोड़ का किया प्रावधान

News DeskBy News DeskMarch 4, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
रांची. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने आधी आबादी को बड़ी सौगात दी है. महिलाओं के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है. राज्य सरकार ने बजट में महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी, सामाजिक रूप से सशक्त बनाने से लेकर बालिकाओं की शिक्षा तक के लिए प्रावधान किया है. मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लिए बजट में 13 हजार 363 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.
झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को बजट पेश किया. इसमें मंईयां योजना सब पर भारी रही. 13 हजार 363 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. गर्भवती महिलाओं एवं जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए मातृ किट के रूप में 1500 रुपये दिया जायेगा. चार लाख महिलाओं को मातृ किट दिया जाना है. इसके लिए बजट में 60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. लड़कियों की उच्च शिक्षा और कन्यादान योजना के लिए के लिए 310 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया गया है.
कामकाजी गर्भवती महिलाओं को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जायेगी. इसके लिए बजट में 60 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. बजट में दो हजार सखी मंडलों को चक्रीय निधि की राशि तथा 35 हजार स्वयं सहायता समूहों को कैश क्रेडिट के लिए बैंक लिंकेज की सुविधा प्रदान की जायेगी. राज्य में लगभग दो लाख अतिरिक्त महिला किसानों को आजीविका संबंधी गतिविधियों से जोड़ा जायेगा. सखी मंडलों के उत्पादों को उचित मूल्य तथा वर्षभर बाजार उपलब्ध कराने के लिए पलाश ब्रांड के तहत विपणन कराया जा रहा है. पलाश मार्ट पर 30 करोड़ रुपये खर्च करने का

महिलाओं के लिए बजट में किया गया प्रावधान

  • मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना-13,363 करोड़
  • मातृ किट वितरण योजना-60 करोड़
  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना/मुख्यमंत्री कन्यादान योजना-310 करोड़
  • गर्भवती महिला की देखभाल के लिए-60 करोड़
  • पलाश मार्ट-30 करोड़
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Recent Post

Railway: रेलवे में अनुपस्थित यात्रियों की निगरानी की व्यवस्था नहीं, TTE पर प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को रिश्वत लेकर खाली बर्थ आवंटन का आरोप

November 29, 2026

Jharkhand: 13 साल के किशोर ने 7 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, आरोपी को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह भेजा

November 29, 2026

Jharkhand: NH 33 पर सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत मामले में PM मोदी ने दो-दो लाख रुपये अनुग्रह राशि की घोषणा की, राष्ट्रपति, राज्यपाल, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

November 29, 2026

Road Accident: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो से रजरप्पा जा रहे एक ही परिवार के 13 लोगों की मौत, इसमें 4 बच्चे भी शामिल

November 29, 2026

Jharkhand BJP ने CM हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ जारी किया‘आरोपपत्र’, कई मोर्चों पर विफल रहने का आरोप, अवैध खनन पर भी घेरा

November 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group