Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Mobile पर Online Game खेलने की थी लत; विरोध करने पर युवक ने ‘माता-पिता और बहन’ की बेरहमी से कर दी हत्या
    Breaking News

    Mobile पर Online Game खेलने की थी लत; विरोध करने पर युवक ने ‘माता-पिता और बहन’ की बेरहमी से कर दी हत्या

    News DeskBy News DeskMarch 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Paradeep.ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में ऑनलाइन गेम खेलने से मना करने पर कॉलेज के एक छात्र ने अपने माता-पिता और बहन की पत्थर से हमला कर कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक (एसपी) भवानी शंकर उद्गाता ने बताया कि यह घटना जगतसिंहपुर थाना क्षेत्र के जयबाड़ा सेठी साही में रात करीब तीन बजे हुई. उन्होंने बताया कि छात्र ने अपने माता-पिता तथा बहन का सिर पत्थरों या किसी अन्य कठोर वस्तु से कथित तौर पर कुचल दिया. जगतसिंहपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रभास साहू के अनुसार, प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी सूर्यकांत सेठी (21) अपने माता-पिता और बहन से इसलिए नाराज था क्योंकि वे उसे मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम खेलने से रोकते थे.

    पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रशांत सेठी उर्फ कालिया (65), उनकी पत्नी कनकलता (62) और बेटी रोजलिन (25) के रूप में हुई है.
    एसपी ने बताया, ‘‘घटना के बाद सूर्यकांत सेठी गांव के पास छिप गया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उद्गाता के मुताबिक, आशंका है कि युवक किसी मानसिक समस्या से पीड़ित है. स्थानीय विधायक अमरेंद्र दास ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर परिवार के लोग एक बार उनके पास आए थे.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    ग्रामीणों ने दावा किया कि सूर्यकांत ने अपने माता-पिता की हत्या करने की बात उनके सामने स्वीकार की है. पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    He was addicted to playing online games on mobile; when opposed the young man brutally killed his 'parents and sister'
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group