Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Assembly : भाजपा विधायकों का हंगामा, विधानसभा की कार्रवाई दो बजे तक स्थगित
    Breaking News

    Jharkhand Assembly : भाजपा विधायकों का हंगामा, विधानसभा की कार्रवाई दो बजे तक स्थगित

    News DeskBy News DeskMarch 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के आठवें दिन गुरुवार को भाजपा विधायकों ने जोरदार हंगामा किया, जिससे सदन की कार्यवाही कई बार बाधित हुई. भाजपा विधायकों ने दिव्यांग पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और वेल में पहुंचकर नारेबाजी की. हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को बाधित कर दिया गया, जिससे स्पीकर को बार-बार विधायकों को समझाने की कोशिश करनी पड़ी. स्पीकर ने कहा, “आप सदन को बाधित करेंगे और सवाल का जवाब भी लेंगे, यह संभव नहीं है.” इसके बाद भाजपा विधायकों ने हंगामा बढ़ाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया. इसके बाद सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

    विधानसभा में आज विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने ‘मंईयां योजना’ की तर्ज पर सहिया और रसोईया को 2500 रुपये मानदेय देने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि इस कदम से इन कर्मचारियों की मेहनत का सही मूल्य मिलेगा.

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने आज भाजपा पर जमकर चुटकी ली. उन्होंने कहा कि भाजपा अब उनकी बात मानने लगी है. हमने कहा नेता प्रतिपक्ष चुनिए. वह नेता प्रतिपक्ष चुनने जा रही है. किसी ने सवाल किया कि आप बताइए भाजपा नेता प्रतिपक्ष किसको बनाए. इस पर इरफान अंसारी ने जवाब दिया कि वह चाहते हैं कि केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को नेता प्रतिपक्ष बना दिया जाए. उन्हें भाजपा नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाए तो असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को बना दे.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    पत्रकारों से बात करते हुए विधायक जयराम महतो ने बोकारो डीसी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए. जयराम महतो ने कहा कि इन दिनों ब्यूरोक्रेट्स को ठीक करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायक ही ब्यूरोक्रेट्स की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब सत्ता पक्ष ही ऐसा कर रहा है तो समझिए कि ब्यूरोक्रेट्स बेलगाम हो रहे हैं. ऐसे में सरकार को कुछ न कुछ कदम उठाने ही होंगे.

    सूत्र बताते हैं कि आज विधायक दल की मीटिंग होने जा रही है. जल्द ही भाजपा नेता प्रतिपक्ष का चुनाव कर लेगी. भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता ने कहा कि वह नेता प्रतिपक्ष बनना चाहते हैं. पार्टी चाहे तो उन्हें नेता प्रतिपक्ष बना दे. उन्होंने कहा कि सभी की इच्छा होती है वह भी पार्टी कार्यालय में अपनी इच्छा प्रकट करने आए हैं.

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    assembly proceedings adjourned till 2 pm Jharkhand Assembly: BJP MLAs create ruckus
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group