Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NTPC के DGM डिस्पैच की हजारीबाग में हत्या मामले में 6 लोग हिरासत में, जांच में जुटी SIT, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर BJP ने हेमंत सरकार को घेरा
    Breaking News

    NTPC के DGM डिस्पैच की हजारीबाग में हत्या मामले में 6 लोग हिरासत में, जांच में जुटी SIT, बिगड़ती कानून व्यवस्था पर BJP ने हेमंत सरकार को घेरा

    News DeskBy News DeskMarch 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Hazaribag. हजारीबाग जिले में शनिवार को मोटरसाइकिल सवार दो बंदूकधारियों ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के 42 वर्षीय एक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी. हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि एनटीपीसी की केरेडारी कोयला खदान परियोजना में उपमहाप्रबंधक (डिस्पैच) के पद पर तैनात कुमार गौरव की हत्या के सिलसिले में पूछताछ के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे कटकमदाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतह मोड़ के पास बंदूकधारियों ने गौरव की कार रोकी और उन पर गोलियां चला दीं.
    उन्होंने बताया कि उस समय गौरव हजारीबाग शहर स्थित अपने आवास से कोयला खदान स्थल की ओर जा रहे थे.

    सिंह ने बताया कि जिस कार में गौरव यात्रा कर रहे थे उसका चालक घटना के बाद से लापता है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच के लिए बड़कागांव अनुमंडल पुलिस अधिकारी पवन कुमार के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है. हत्या में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया गया है.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    बाबूलाल मरांडी ने कानून व्यवस्था पर उठाये सवाल
    भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने घटना की निंदा की और राज्य के पुलिस महानिदेशक से कोयला खदान क्षेत्रों में सभी परियोजना अधिकारियों, कर्मचारियों और व्यवसायों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया. मरांडी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि मैं हजारीबाग में एनटीपीसी कोयला परियोजना के डीजीएम गौरव कुमार की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से स्तब्ध हूं. उन्होंने कहा कि शनिवार को रांची में कोयला व्यापारी पर हमले के बाद भी पुलिस सतर्क नहीं रही. मरांडी ने आरोप लगाया कि आखिरकार अपराधियों ने एक होनहार अधिकारी का जीवन समाप्त कर दिया. हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के शासन में अपराधियों का हौसला बढ़ गया है.

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    भाजपा नेता ने यह भी दावा किया कि झारखंड में सरकारी तंत्र के संरक्षण में धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और चतरा से प्रतिदिन हजारों ट्रक कोयला चोरी हो रहा है और इस चोरी से प्राप्त धन की ऊपर से नीचे तक बंदरबांट हो रही है. अगर यह चोरी नहीं रोकी गई तो इसी तरह लोगों की जान जाती रहेगी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    6 people detained in the case of murder of NTPC's DGM Dispatch in Hazaribagh BJP surrounded Hemant government on deteriorating law and order SIT engaged in investigation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    June 24, 2026

    Jamshedpur: सोनारी जी रोड में स्कूटी सवार दो उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट लिया, पीछे से आए और झपट्टा मारकर हुए फरार 

    June 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    June 24, 2026

    Jamshedpur: सोनारी जी रोड में स्कूटी सवार दो उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट लिया, पीछे से आए और झपट्टा मारकर हुए फरार 

    June 24, 2026

    JT20 Final Match: JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान भगदड़, कई जख्मी

    June 24, 2026

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group