


Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने रविवार को तीन किलो का एक IED बरामद किया है. IED की बरामदगी टोन्टो थाना क्षेत्र के जीम्कीइकीर के आस-पास जंगली और पहाड़ी क्षेत्र से हुआ है. सुरक्षाबलों को टारगेट करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में IED लगाया गया था. सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है.
दरअसल, नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा/कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 203 BN, 209 BN, झारखण्ड जगुआर व सीआरपीएफ 26 BN, 60 BN, 134 BN, 174 BN, 193 BN, 197 BN, की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है. इनके संबंध में विश्वस्त सूचना प्राप्त होने पर एक संयुक्त अभियान टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम सरजामबुरू, जीम्कीइकीर के आस-पास क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.



