Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NTPC अधिकारी कुमार गौरव की हत्या के बाद कोयला डिस्पैच बंद! दहशत में लोग
    Breaking News

    NTPC अधिकारी कुमार गौरव की हत्या के बाद कोयला डिस्पैच बंद! दहशत में लोग

    News DeskBy News DeskMarch 9, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    हजारीबाग : NTPC के वरीय पदाधिकारी कुमार गौरव हत्याकांड के बाद से कोयला का एक भी रैक बाहर नहीं भेजा गया है. मिली जानकारी के अनुसार बानादाग कोल स्लाइडिंग में भी कर्मी और पदाधिकारी नहीं दिख रहे हैं. इस हत्याकांड के बाद से एनटीपीसी में काम करने वाले लोगों में दहशत का माहौल है. वारदात के बाद से पूरे परिसर के साथ-साथ कोल साइडिंग में सन्नाटा पसरा है. साथ ही बानादाग कोल्ड साइडिंग पूरी तरह से बंद है. वहीं पुलिस द्वारा बानादाग आने जाने वाले लोगों पर विशेष रूप से नजर रखी जा रही है.

    बता दें कि हजारीबाग से लगभग प्रत्येक दिन 15 रैक कोयले का ट्रांसपोर्टेशन होता है. जो देश के विभिन्न ऊर्जा संयंत्र तक पहुंचता है लेकिन अब ये डिस्पैच बंद है. क्योंकि कोल साइडिंग बंद होने के बाद कोयला का उठाव और परिवहन पूरी तरह से बंद है.

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    NTPC केरेडारी में कार्यरत डीजीएम डिस्पैच कुमार गौरव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद केरेडारी चट्टी बरियातू, पकरी बरवाडीह सहित डिस्पैच ट्रांसपोर्टेशन का कार्य 24 घंटे से बंद है. हजारीबाग से प्रत्येक दिन 15 रैक कोयला डिस्पैच किया जाता है. घटना के बाद एक भी अधिकारी माइंस क्षेत्र में नहीं दिखे. इसके अलावा NTPC ऑफिस सहित माइंस एरिया में सन्नाटा पसरा रहा. 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ अब तक कुछ ठोस सबूत नहीं लगे हैं, दूसरी ओर इस घटना के बाद NTPC के पदाधिकारी में दहशत का माहौल है. कोई भी पदाधिकारी फील्ड में काम करने से जाने से कतरा रहे हैं. आम दिनों में कोल साइडिंग क्षेत्र में पदाधिकारी का आना-जानने का सिलसिला देखने को मिलता था. लेकिन शनिवार को घटना के बाद से ही अधिकारी क्षेत्र में नहीं जा रहे हैं. पदाधिकारी की मानें तो हजारीबाग आने-जाने के दौरान अब तक ऐसी कई घटनाएं घट चुकी हैं. कई अधिकारी अपराधियों का शिकार हो चुके हैं. इसके बावजूद सुरक्षा का इंतजाम नहीं होने के कारण भय का वातावरण है.

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    सम्बंधित माइनिंग अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की घटना के बाद पदाधिकारियों में काफी दहशत का माहौल है और शनिवार से ही NTPC से कोयले का डिस्पैच बंद है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Coal dispatch stopped after the murder of NTPC officer Kumar Gaurav! People in panic
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    June 24, 2026

    Jamshedpur: सोनारी जी रोड में स्कूटी सवार दो उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट लिया, पीछे से आए और झपट्टा मारकर हुए फरार 

    June 24, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: बिष्टुपुर पुलिस ने दिनकर कच्छप को किया गिरफ्तार, गैर-जमानती वारंट पर हुई कार्रवाई, कई मामलों में है आरोपी

    June 24, 2026

    Sibu Soren: झामुमो के संस्थापक दिवंगत शिबू सोरेन को मिला पद्मभूषण, पत्नी रूपी सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ग्रहण किया सम्मान, कल्पना सोरेन रहीं मौजूद

    June 24, 2026

    Jamshedpur: सोनारी जी रोड में स्कूटी सवार दो उचक्कों ने दिनदहाड़े महिला से पर्स झपट लिया, पीछे से आए और झपट्टा मारकर हुए फरार 

    June 24, 2026

    JT20 Final Match: JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित झारखंड टी-20 लीग के फाइनल मुकाबले के दौरान भगदड़, कई जख्मी

    June 24, 2026

    Jamshedpur News: सिंहभूम चैम्बर ने बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से व्यवसायियों के बीच बांटे सात लाख रुपये के सिक्के

    June 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group